मोदी सरकार के ख़िलाफ़ दिल्ली में अन्नदाताओं का प्रदर्शन, 7 फरवरी तक चलेगा प्रदर्शन
भूमि अधिग्रहण में उचित मुआवजे की मांग कर रहे किसानों ने प्रधानमंत्री आवास का घेराव करने की बात कही है.
देश के अन्नदाता भूमि अधिग्रहण में उचित मुआवजे को लेकर मोदी सरकार के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. शनिवार को दिल्ली पहुंच रहे किसानों ने प्रधानमंत्री आवास का घेराव करने की बात कही है.
आजतक की ख़बर के अनुसार उत्तरप्रदेश के टप्पल से आए किसानों ने शनिवार को डीएनडी पर पहुंचकर उसका घेराव कर लिया है. डीएनडी के किनारे प्रदर्शन कर रहे किसानों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होगी, वे यहीं प्रदर्शन करेंगे. प्रदर्शन कर रहे किसानों की मांग है कि उन्हें भूमि अधिग्रहण नीति 2013 के तहत मुआवजा दिया जाए.
Delhi: Farmers hold protest near DND flyway toll gate demanding fourfold compensation in lieu of their land acquisition pic.twitter.com/6sR56IqvvR
— ANI (@ANI) February 2, 2019
हालांकि किसानों को मनाने के लिए नोएडा के डीएम और एसएसपी मौके पर पहुंचे थे. लेकिन, किसानों से उनकी बातचीत विफ़ल रही है. वहीं दूसरी तरफ उत्तरप्रदेश के मंडोला से पहुंचे किसान जंतर-मंतर पर मोदी सरकार के ख़िलाफ़ प्रदर्शन कर रहे हैं. ज्ञात हो कि यह प्रदर्शन 7 फरवरी तक चलेगा.