May a good source be with you.

मध्यप्रदेश: माफ़ हुआ किसानों का लोन, शपथग्रहण के मंच से ही कांग्रेस ने पूरा किया वादा

सरकार बनने के कुछ मिनट के भीतर ही मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कर्जमाफ़ी के फ़ैसले पर दस्तख़त कर दिये हैं.

मध्यप्रदेश में सरकार बनने के कुछ मिनटों के भीतर ही मुख्यमंत्री कमलनाथ ने किसानों के कर्जमाफ़ी की घोषणा कर दी है. 31 मार्च 2018 तक लिए गए किसानों के कर्ज को सरकार ने माफ़ कर दिया है.

शपथ ग्रहण के मंच से ही मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सबसे पहले कर्जमाफ़ी का वायदा पूरा किया. उन्होंने प्रदेश के किसानों के 2 लाख रूपए तक के कर्ज को माफ़ कर दिया है.

इस बाबत कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने किसानों का कर्ज माफ़ कर दिया है. अब बाकी दो राज्यों के मुख्यमंत्री राजस्थान और छत्तीसगढ़ में किसानों का कर्ज़ माफ़ करेंगे.

ग़ौरतलब है कि कांग्रेस पार्टी ने कर्जमाफ़ी को अपना मुख्य चुनावी मुद्दा बनाया था. राहुल गांधी ने अपने चुनावी भाषणों में कहा था कि कांग्रेस पार्टी का सीएम शपथ ग्रहण के दस दिनों के भीतर किसानों का कर्ज़ माफ़ करेंगे.

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+