May a good source be with you.

19 टन आलू बेचने पर किसान को मिले मात्र 490 रुपए, पैसे को PM मोदी के यहां भेजा

किसान का कहना है कि पिछले चार सालों से उन्हें खेती में लगातार नुकसान झेलना पड़ रहा है.

किसानों की फ़सल का उचित दाम देने में नाकाम मोदी सरकार का अन्नदाताओं ने विरोध करना शुरू कर दिया है. इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के एक किसान ने आलू का सही दाम नहीं मिलने पर ब्रिकी से हुई सारी कमाई प्रधानमंत्री को भेज दी.

उत्तर प्रदेश के आगरा के नगला नाथू गांव के प्रदीप शर्मा ने ने कथित तौर पर 19 टन आलू बेचकर महज 490 रुपए की कमाई की और इस रकम को विरोध स्वरूप मनी ऑर्डर के जरिए प्रधानमंत्री मोदी को भेज दी. हिंदुस्तान टाइम्स की ख़ेेबर के अनुसार, प्रदीप शर्मा ने मनी ऑर्डर के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजे गए 490 रुपए की रसीद भी दिखाई है.

जनसत्ता के मुताबिक किसान ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि, ”केंद्र सरकार ने किसानों की आय डेढ़ गुनी करने का वादा किया था, लेकिन बीमा के दावों से वंचित किसानों के कल्याण की सभी योजनाओं को कृषि विभाग के भ्रष्टाचार ने विफल कर दिया. शर्मा ने आगे कहा, “मैंने अधिकारियों को पत्र लिखे और चार बार उपमुख्यमंत्री से मुलाकात की, लेकिन कृषि विभाग के अधिकारी अपने भ्रष्ट आचरण को सुधारने के लिए तैयार नहीं हैं.”

किसान ने मीडिया से बातचीत करते हुए ये भी कहा, “मैं चार साल से आलू की खेती में नुकसान झेल रहा हूं. मैंने जुलाई में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से इच्छामृत्यु मांगी थी लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला.”

आपको बता दें कि यह कोई पहला मौका नहीं जब किसी किसान ने गुस्से में अपनी कमाई प्रधानमंत्री मोदी को भेजी है. इससे पहले भी पिछले साल दिसंबर में नासिक के एक किसान संजय साठे ने 750 किलो प्याज बेचकर महज 1064 रुपए कमाए थे, इससे नाराज होकर किसान ने पूरी रकम मनी ऑर्डर के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दी थी.

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+