वायनाड: कर्ज में डूबे किसान ने की आत्महत्या
किसान ने तीन बैंकों से 10 लाख रुपये का ऋण ले रखा था.
केरल के वायनाड में 53 वर्षीय एक किसान ने जहर खाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी.
उन्होंने बताया कि किसान को शुक्रवार की रात में उसके रिश्तेदार अस्पताल ले गए, जहां उसकी आज मौत हो गई.
रिश्तेदारों ने बताया कि किसान कर्ज में डूबा था.
पुलिस ने बताया कि किसान ने तीन बैंकों से 10 लाख रुपये का ऋण ले रखा था.