फ़ेक न्यूज़ः प्रियंका गांधी ने बच्चों को नहीं सिखाया मोदी विरोधी गंदे नारे लगाना, सोशल मीडिया पर क्लिप्ड विडियो वायरल
ऑल्ट न्यूज़ की पड़ताल
“इन मासूम बच्चों को कांग्रेस क्या सिखा रही है?” -एक यूज़र ने एक छोटे वीडियो क्लिप के साथ ट्वीट किया, जिसमें नारे लगाते हुए बच्चों से घिरी प्रियंका गांधी दिखती हैं। वीडियो पर यह संदेश छपा है- “बच्चों को कैसी भाषा सीखा रही कांग्रेस मोदी से नफरत में बच्चों को तो मत बर्बाद करो”।
वीडियो क्लिप बारह सेकंड लंबी है, और बच्चों के “चौकीदार चोर है” चिल्लाने से शुरू होती है। बाद में क्लिप में, बच्चों को यह चिल्लाते सुना जा सकता है, “मोदी साला भ***वा है”। वीडियो क्लिप वहाँ समाप्त हो जाती है।
What the hell is Congress teaching to these innocent kids? pic.twitter.com/0ittZIKz6u
— Ankur Singh (@AnkurSingh) April 30, 2019
उपरोक्त ट्वीट को 330 से अधिक बार रिट्वीट किया गया है। चौकीदार अंकुर सिंह को चौकीदार नरेंद्र मोदी ट्विटर पर फॉलो करते हैं।
इस वीडियो क्लिप को शेयर करने वाले प्रमुख हैंडलों में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी शामिल थीं, जो पूरे मामले को “दिल को चोट पहुंचाने वाली असभ्यता”-(अनुवाद) बताते हुए, प्रियंका गांधी पर परोक्ष रूप से बरसीं। ईरानी के ट्वीट को अभिनेता और निवर्तमान भाजपा सांसद परेश रावल ने उद्धृत किया। इसे माई नेशन के संपादक अभिजीत मजुमदार ने भी शेयर किया।
Uncouth to the core. Imagine the filthiest of abuses that a Prime Minister has to endure from people whose only claim to fame is a nose. Lutyens outrage anyone ???? https://t.co/T5sPyKtmbr
— Smriti Z Irani (@smritiirani) April 30, 2019
I am not surprised… ! you can’t get upset with Cong for being Cong ! https://t.co/PJ42lwqnnS
— Paresh Rawal (@SirPareshRawal) May 1, 2019
क्लिप्ड वीडियो
विचाराधीन वीडियो को शरारती तरीके से क्लिप किया गया है। इसे उस समय के ठीक पहले समाप्त कर दिया गया है जब प्रियंका गांधी ने बच्चों को आपत्तिजनक नारे लगाने से रोका था। वह बच्चों से ऐसे नारे लगाने से मना करती हैं, जिसके लिए वह कहती हैं, “ये वाला नहीं, ये वाला अच्छा नहीं लगता। अच्छे-अच्छे वाले ठीक हैं”। नीचे दिए गए इस घटना के लंबे वीडियो में इसे 00:40वें मिनट से देखा जा सकता है। यही दिखलाता हुआ इस वीडियो का एक अन्य संस्करण ऑल इंडिया महिला कांग्रेस द्वारा पोस्ट किया गया था।
नारे लगाते बच्चों से घिरीं प्रियंका गांधी के वीडियो को, यह बताने के लिए कि श्रीमती गांधी अभद्र भाषा के प्रयोग को प्रोत्साहित कर रही हैं, शरारतपूर्वक क्लिप किया गया, जबकि मामला इसके ठीक विपरीत था। बहरहाल, जिस तरह से बच्चों को राजनीतिक दलदल में घसीटा जा रहा है, वह निराशाजनक है, चाहे उन्हें अश्लील नारे लगाना सिखाया जा रहा हो या ‘चौकीदार चोर है’ जैसे नारे लगाना सिखाया जा रहा हो।