फ़ेक न्यूज़ः पीएम मोदी ने दिवाली पर ‘केवल भारत निर्मित वस्तुएं’ खरीदने की अपील नहीं की है
ऑल्ट न्यूज़ की पड़ताल
सोशल मीडिया में एक पत्र प्रसारित है जिसके साथ दावा किया गया है कि यह पत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लिखा गया है। पत्र में लोगों से अनुरोध किया गया है कि इस दिवाली में केवल भारत में बनी हुई वस्तुएं ही ख़रीदें। पत्र में प्रधानमंत्री का हस्ताक्षर भी है। कई उपयोगकर्ताओं ने ऑल्ट न्यूज़ की अधिकृत एप पर इस पत्र की जांच करने के लिए भेजा है।

तथ्य जांच
इस तस्वीर को यांडेक्स पर सर्च करने से हमें प्रधानमंत्री के कार्यालय द्वारा 2016 में किया गया एक ट्वीट मिला। यह एक पुराना नकली पत्र है, जो प्रधानमंत्री के हस्ताक्षर के साथ वायरल है। प्रधानम्नत्री कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया में प्रसारित पत्र प्रमाणित नहीं है। इस पत्र की अक्टूबर 2016 में एबीपी न्यूज़ द्वारा पड़ताल की गई थी।
Few appeals with PM’s ‘signature’ are circulated on social media. Such documents are not authentic. pic.twitter.com/9AOcvHStFu
— PMO India (@PMOIndia) August 31, 2016
इसके अलावा, नीचे दी गई तस्वीर में देखा जा सकता है कि शब्दों के बीच स्थान और संरेखण सोशल मीडिया पर प्रसारित पत्र में असंगत है, जिससे इसका प्रधानमंत्री द्वारा प्रसारित करने की कोई संभावना नहीं है।

नरेंद्र मोदी का हस्ताक्षर उनके वेबसाइट पर उपलब्ध है और इसके कारण उनके हस्ताक्षर को किसी भी दस्तावेज पर प्रत्यापित किया जा सकता है। इसलिए दस्तावेज जो भले ही पीएम के आधिकारिक हस्ताक्षर के साथ प्रामाणिक दिखते हों, उन्हें प्रामाणिक मानने से पहले जांच करनी चाहिए।

इस प्रकार, ‘मेड इन इंडिया’ प्रोजेक्ट को बढ़ावा देने के लिए और दिवाली में भारत में बनी वस्तुएं खरीदने के लिए प्रधानमंत्री द्वारा लोगों से आग्रह करने का फ़र्जी पत्र जिसमें पीएम के हस्ताक्षर भी मौजूद है, सोशल मीडिया में प्रसारित है।