May a good source be with you.

फ़ेक न्यूज़ः कर्नाटक में कांग्रेस की रैली में पाकिस्तानी झंडा लहराने का झूठा दावा फिर प्रसारित

ऑल्ट न्यूज़ की पड़ताल

सोशल मीडिया में प्रसारित एक वीडियो में दावा किया गया है कि कर्नाटक के तुमकुर में कांग्रेस पार्टी की रैली में पाकिस्तानी झंडा लहराया गया। वीडियो में, एक अर्धचंद्र और तारे के साथ हरे रंग का एक झंडा देखा जा सकता है। यह वीडियो पहले भी सोशल मीडिया में शेयर किया जा चुका है।

यह वीडियो, फेसबुक पर भी, ज्यादातर व्यक्तिगत यूजर्स द्वारा, शेयर किया गया है। वीडियो के साथ संदेश केवल अंग्रेजी ही नहीं, बल्कि कन्नड़ में भी है।

पाकिस्तान का झंडा नहीं

यह दावा इससे पहले 2018 में भी, कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले, शेयर किया गया था। इसे पहले ही ऑल्ट न्यूज़ द्वारा खारिज किया जा चुका है। वीडियो में दिख रहा हरे रंग का झंडा पाकिस्तानी झंडा नहीं है। यह वास्तव में केरल के एक राजनीतिक दल इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) का बैनर है।

IUML के बैनर और पाकिस्तानी राष्ट्रीय ध्वज में साफ दिखने वाले अंतर हैं। दोनों को तुलना के लिए नीचे एक साथ रखा गया है।

हर बार चुनावों में पाकिस्तान के झंडे लहराए जाने का दावा किया जाता है। इससे पहले मई 2018 में, कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले, यही वीडियो इसी संदेश के साथ प्रसारित किया गया था। हाल ही में, एक और झूठा दावा किया गया था कि राजस्थान में कांग्रेस पार्टी की एक विजय रैली में पाकिस्तानी झंडा लहराया गया।

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+