May a good source be with you.

फ़ेक न्यूज़ः पाकिस्तान में नकली भारतीय नोट छापे जा रहे हैं? जानें क्या है वायरल विडियो की सच्चाई

ऑल्ट न्यूज़ की पड़ताल

सोशल मीडिया पर 50 और 200 रुपये के नोटों की छपाई करता हुआ एक वीडियो इस कथित दावे के साथ वायरल हो रहा है कि पाकिस्तान में नकली भारतीय नोट छापे जा रहे हैं। कई सोशल मीडिया यूज़र्स ने वीडियो को कैप्शन “पाकिस्तान के लघु उद्योग” के साथ शेयर किया है।

यह वीडियो ट्विटर और फेसबुक, दोनों पर वायरल है।

व्हाट्सएप पर भी इसे खूब शेयर किया गया है।

ऑल्ट न्यूज़ ने पाया कि यही वीडियो पिछले साल भी वायरल हुआ था, जिसे YouTube पर भी पाकिस्तान के दावे के साथ शेयर किया गया था।

https://twitter.com/riyaOmm/status/1084299182427451392

सच क्या है?

वीडियो को ध्यान से देखने पर मालूम होता है कि इसमें कुछ गलत है।

1. यदि कोई बारीकी से वीडियो को देखे, तो उसे नोट पर ‘भारतीय चिल्ड्रन बैंक’ छपा दिख जाएगा।

 

2. कुछ नोटों में शब्द – ”मनोरंजन बैंक ऑफ इंडिया” भी छपा है।

 

3. एक और संकेत है जिससे पता चलता है कि नोट नकली हैं। नोट में मूल्य के आगे रुपये का चिह्न ‘₹’ नहीं है। नकली नोट (बाएं तरफ) और असली नोट (दाएं तरफ) के नमूने को एक साथ मिलाकर तुलना की गयी है जिससे ये स्पष्ट रूप से दिख जाता है।

2017 में, मीडिया ने रिपोर्ट किया था कि दिल्ली में एक एसबीआई (SBI) एटीएम से 2,000 का नोट निकला जिसपे ‘द चिल्ड्रन्स बैंक ऑफ़ इंडिया’ छपा हुआ था।

इसी तरह का एक वाकया पिछले साल यूपी में भी देखने को मिला था। वहां भी ‘चिल्ड्रन्स बैंक ऑफ़ इंडिया’ लिखा हुआ 500 रुपये का नोट बैंक ऑफ़ इंडिया (BOI) के एटीएम से निकला था।

आउटलुक ने पिछले साल एक नकली मुद्रा रैकेट की सूचना दी थी, जहां 32 लाख रुपये के ‘चिल्ड्रन बैंक ऑफ इंडिया’ लिखे हुए नोट बरामद हुए थे।

वीडियो के स्रोत का पता ऑल्ट न्यूज़ अभी तक नहीं लगा सका है, लेकिन ऐसा लगता है कि इसे किसी प्रिंटिंग प्रेस के अंदर शूट किया गया है। बूमलाइव ने रिपोर्ट किया था कि वीडियो में एक व्यक्ति को मराठी बोलते हुए सुना जा सकता है। इसी महीने की शुरुआत में इस वीडियो का SM Hoaxslayer ने भी पड़ताल किया था, जब इसे बांग्लादेश में नकली नोटों के छपाई के रूप में वायरल किया गया था।

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+