May a good source be with you.

कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाने का झूठा दावा फिर प्रसारित

ऑल्ट न्यूज़ की पड़ताल

सोशल मीडिया में चल रहा एक वीडियो इस दावे के साथ शेयर किया जा रहा है कि यह “पाकिस्तान जिंदाबाद” के नारे लगा रहे कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रतिनिधित्व करता है।

https://twitter.com/TonySahajlain/status/1104767000058814465

कई लोग इसे “हमारे सैन्य बलों के अपमान” के रूप में फेसबुक पर शेयर कर रहे हैं।

इससे ये पता चलता है कि वीडियो को इसी संदेश के साथ व्हाट्सएप्प पर भी प्रसारित किया जा रहा है।

“पाकिस्तान जिंदाबाद” नहीं, “भाटी साब जिंदाबाद”

उपरोक्त वीडियो 2018 के राजस्थान विधानसभा चुनावों की शुरुआत के पहले से सोशल मीडिया में चल रहा है।

अगर कोई वीडियो को ध्यान से देखे तो मंच पर लगे बैनर पर — ‘नगर कांग्रेस कमिटी, राजसमंद’ लिखा है।

कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने वास्तव में नारे लगाए — “मै लई ललकार है, बाक़ी सौ के पार है। भाटी साब जिंदाबाद (हमें चुनौती मंजूर है, अबकी हमारी गिनती सौ के पार होगी। भाटी साब जिंदाबाद)“।

नारायण सिंह भाटी राजस्थान के राजसमंद से कांग्रेस के उम्मीदवार थे। ऑल्ट न्यूज़ ने वीडियो के उस हिस्से को अलग किया है जिसमें भीड़ ने उनके नाम के नारे लगाए थे। कई बार सुना जाए तो “भाटी साब जिंदाबाद” स्पष्ट सुनाई देता है।

ऑल्ट न्यूज़ ने पिछले साल ही इस वीडियो को खारिज किया था जब मधु किश्वर ने इसे शेयर किया था।

कांग्रेस को अक्सर सोशल मीडिया में इस झूठे दावों के साथ निशाना बनाया जाता रहा है कि कॉंग्रेस के सदस्यों ने पाकिस्तान समर्थक नारे लगाए। पिछले महीने, ऐसे ही संदेश के समर्थन में तीन अलग-अलग वीडियो शेयर किए गए थे। इसी तरह, कांग्रेस की रैलियों में पाकिस्तानी झंडे लहराए जाने के झूठे दावे किए जाते रहे हैं।

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+