May a good source be with you.

फ़ेक न्यूज़ः बरखा दत्त ने भाजपा को ‘मुस्लिम विरोधी’ कहा? नहीं, यह ट्वीट फर्ज़ी है

ऑल्ट न्यूज़ की पड़ताल

वरिष्ठ पत्रकार बरखा दत्त और अल्पसंख्यक मामलों के केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी के बीच एक ट्विटर कमेंट्स का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल है। स्क्रीनशॉट में शुरू में दत्त का एक कथित ट्वीट दिखाया गया है जिसमें वह कहती हैं, “भाजपा मुस्लिम विरोधी है। उन्होंने मुसलमानों के लिए कुछ नहीं किया है। यह मेरा विचार है ,आप में से कौन क्या सोचते हैं? नीचे अपने विचार रखें।”-(अनुवाद)इसके बाद नकवी का कथित जवाब दिखता है जिसमें वे भाजपा द्वारा मुस्लिमों के पक्ष में किए गए प्रयासों को बताते हैं।

यह स्क्रीनशॉट फेसबुक और ट्विटर पर समान रूप से वायरल है। एक ट्विटर यूज़र @Lorrykaran जो खुद को भाजपा का थुथुकड़ी जिला मीडिया सेल का सचिव बताते हैं, इस स्क्रीनशॉट को शेयर करने वालों में से थे।

कई लोगों ने इस ट्विटर एक्सचेंज को सही समझा।

https://twitter.com/DeepakMegeri/status/1118259558919692289

निर्मित ट्वीट्स

कई सुराग हैं जो इंगित करते हैं कि यह ट्विटर एक्सचेंज निर्मित किया हुआ था।

1. नकवी के जवाब की लंबाई

ट्विटर में लिखने की सीमा 280 कैरेक्टर है, लेकिन केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री के नाम से दिया गया उत्तर उस सीमा से बड़ा दिखता है।

2. ट्विटर पर दोनों के बीच कोई सक्रिय संवाद/आदान-प्रदान नहीं मिलता

नकवी का बरखा दत्त को कोई सक्रिय जवाब नहीं है। इसे बस यह देखकर जाना जा सकता है कि क्या केंद्रीय मंत्री ने कभी भी किसी ट्वीट पर दत्त को टैग किया है। वहाँ कुछ नहीं मिलता।

बरखा दत्त ने गलत सूचना की निंदा की

कई ट्विटर यूजर्स द्वारा स्क्रीनशॉट शेयर करने और पत्रकार को टैग करने के बाद, उन्होंने इस नकली समाचार की निंदा करते हुए जवाब दिया।

बरखा दत्त ने अक्सर खुद को गलत सूचनाओं के निशाने पर पाया है। ऐसे खुलेआम नकली समाचारों के मामलों को सरलता से खुद सत्यापित करके खारिज किया जा सकता है।

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+