फैक्ट चेकः विकीलीक्स ने राहुल गांधी से गुप्त शादी का खुलासा किया? सोशल मीडिया पर झूठा दावा वायरल, जानें सच
ऑल्ट न्यूज़ की पड़ताल
सोशल मीडिया में वायरल एक संदेश में दावा किया गया है कि विकीलीक्स ने खुलासा किया है कि राहुल गांधी की शादी कोलंबिया की महिला से हुई है और उनके दो बच्चे हैं जो लंदन में रहते हैं। संदेश इस प्रकार है — “विकीलीक्स ने खुलासा किया है कि राउल विंची शादीशुदा है| इसके 2 बच्चे हैं जो लन्दन में रहते हैं| इसकी बीबी कोलंबियन है| पहली संतान 14 वर्ष का लड़का नियाक है और दूसरी सन्तान माइनक 10 साल की लड़की है| अविवाहित कहकर राहुल गांधी देश को गुमराह कर रहा है|”

फेसबुक पर कई व्यक्तिगत यूज़र्स ने यह संदेश गांधी की तस्वीर के साथ प्रसारित की है, जिसमें एक महिला भी है।

साथ में यह संदेश ट्विटर पर भी वायरल है।

झूठी खबर
विकीलीक्स पर कथित ‘एक्सपोज़’ की खोज करने पर कोई प्रासंगिक परिणाम नहीं मिलता है। ऐसी कोई मीडिया रिपोर्ट भी नहीं है जिसमें राहुल गांधी के कोलंबियाई महिला के साथ ‘गुप्त’ विवाह का उल्लेख किया गया हो। इसके अलावा, संदेश के साथ शेयर की जा रही गांधी की तस्वीर की रिवर्स इमेज सर्च से पता चलता है कि यह तस्वीर 2017 में अपलोड की गई थी। तस्वीर में दिख रही महिला स्पेनिश-अमेरिकी अभिनेत्री नथालिया रामोस है।
Last night with the eloquent and insightful Rahul Gandhi….. pic.twitter.com/3w27FBb0Pa
— Nathalia Ramos (@nathalia73) September 14, 2017
रामोस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह तस्वीर अपलोड की थी और कैप्शन दिया था- “पिछली रात अच्छे वक्ता और व्यवहारिक @rahulgandhi के साथ। मुझे लगता है कि दुनिया के सभी भागों और दृष्टिकोणों से इतने सारे शानदार विचारकों से मिलने और सुनने का अवसर पाकर मैं अपने को धन्य समझती हूं। यह केवल खुले दिमाग और खुले दिल के साथ ही है जिससे हम वास्तव में दुनिया को एक बेहतर जगह बना सकते हैं। आपको धन्यवाद @berggrueninst मेरा दिल खोलने के लिए। #IdeaMatter“
https://www.instagram.com/p/BZCGDZ3gQsr/?utm_source=ig_web_copy_link
यह तस्वीर इस साल की शुरुआत में बदले हुए संदेश के साथ वायरल हुई थी जिसमें दावा किया गया था कि यह महिला पोर्न अभिनेत्री थी। आम चुनावों की शुरुआत के बाद से, राहुल गांधी से संबंधित गलत जानकारी सोशल मीडिया में लगातार तैर रही है। गांधी अपने नामांकन पत्र सौंपते समय ‘अशिष्ट‘ थे। गलत सूचना के एक अन्य मामले में दावा किया गया कि कांग्रेस के पोस्टर पर गांधी का नाम गलत लिखा गया था। कांग्रेस अध्यक्ष के नाम से एक नकली अखबार की क्लिपिंग को भी शेयर किया गया था।