May a good source be with you.

फैक्ट चेकः इराक़ की पुरानी घटना TMC कार्यकर्ताओं द्वारा विद्यासागर की मूर्ति तोड़ने के रूप में वायरल, भाजपा समर्थकों ने फैलाई झूठी ख़बर

ऑल्ट न्यूज़ की पड़ताल

सोशल मीडिया प्लॅटफॉर्म पर कुछ तस्वीरें इन दावों के साथ साझा की जा रही है कि, यह तस्वीरें तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्त्ता द्वारा विद्यासागर जी की प्रतिमा का खंडन करने की है। उनके मुताबिक ये तस्वीरें विद्यासागर कॉलेज की CCTV फुटेज द्वारा ली गई तस्वीरें है। इन तस्वीरों में कुछ लोग एक सफ़ेद मूर्ति को तोड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं।

https://twitter.com/Arunesh71842540/status/1129225941207543808

इसी दावे के साथ इन तस्वीरों को फेसबुक और ट्वीटर पर भी साझा किया गया है।

तथ्य जांच

ऑल्ट न्यूज़ द्वारा जब इन तस्वीरों की पुष्टि के लिए गूगल पर रिवर्स इमेज सर्च किया गया, तो मालूम हुआ ये तस्वीरें मोसुल शहर, इराक़ की है। यह घटना साल 2015 की है। इस खबर को द गार्जियन  ने प्रकाशित किया था। “द गार्जियन” के लेख के मुताबिक, वीडियो में जो लोग मूर्ति का खंडन कर रहे है उन्हें साफ बोलते हुए सुन सकते है कि,”मेरे पीछे मूर्ति और प्रतिमाओं का खंडहर हैं, अल्लाह के बजाय जिनकी लोग आराधना करते है।भगवान ने हमें बनाया है ताकि हम उसकी पूजा कर सके, ना की मूर्तिओं की। ” – अनुवाद। “द गार्जियन” के लेख के मुताबिक, ISIS ने नबी यूनुस की कब्र और 12वीं-13वीं सदी के इतिहासकार अबू अल-हसन अल-जज़ारी की कब्र को निशाना बनाया था।

इसके अलावा इस ख़बर को “CNN न्यूज़ चैनल” द्वारा भी चलाया गया था।

उपरोक्त वीडियो में आप देख सकते है कि ISIS द्वारा किस तरीके से प्रतिमा को तोड़ा जा रहा है। CNN ने भी यह घटना इराक़ के मोसुल शहर की बताई है, हालांकि दोनों लेख में मूर्ति को लेकर किया हुआ दावा अलग-अलग हैं, लेकिन दोनों लेख के मुताबिक यह घटना भारत की नहीं है।

इन तस्वीरों को दैनिक भास्कर द्वारा भी फैक्ट चेक किया गया है।

इन तथ्यों के आधार पर मालूम होता है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरें विद्यासागर कॉलेज से संबधित घटना की नहीं बल्कि इराक़ की है।

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+