May a good source be with you.

खाली पड़ी कुर्सियां करती रही इंतज़ार, मोदी-योगी की सभा में नहीं पहुंचे सुनने वाले

प्रधानमंत्री मोदी ने रायबरेली में सभा कर कांग्रेस को घेरने की योजना बनाई थी.

यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में प्रधानमंत्री मोदी की सभा फुस्स हो गई. इस सभा में भारी संख्या में कुर्सियां खाली ही रह गई.

रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कांग्रेस के गढ़ में सेंध लगाने की योजना में थे. माना जा रहा था कि 2019 लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र यह सभा खासी महत्वपूर्ण है. इसलिए इसका प्रबंधन राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद संभाल रहे थे. लेकिन, योगी भी भीड़ नहीं जुटा सके. जिस समय प्रधानमंत्री मंच पर मौजूद थे, उसी समय भारी संख्या में कुर्सियां खाली पड़ी हुई थीं.

इस सभा में प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा. जनसत्ता के मुताबिक स्थानीय लोगों का कहना था कि सोनिया गांधी को सुनने जितने लोग आते हैं, उतने लोगों को बुलाने में मोदी और योगी की जोड़ी असफ़ल रही.

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+