चुनावी विश्लेषण: एनडीए को 200 सीटें तो 197 सीटों पर यूपीए का कब्जा
अधिकांश एग़्जिट पोल ने भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को प्रचंड बहुमत दिया है, लेकिन बिशाल पॉल के विश्लेषण से पार्टियों के बीच करीबी टक्कर का पता चलता है.
अधिकांश एग़्जिट पोल में भारतीय जनता पार्टी को लोकसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत मिला है. जिसपर राजनीतिक विश्लेषक बिशाल पॉल ने अपना स्वतंत्र शोध पेश किया है. जिसमें उन्होंने चुनावी नतीज़े में एनडीए और यूपीए में काफी करीबी टक्कर होने की भविष्यवाणी की है.
बिशाल पॉल के विश्लेषण के अनुसार, भाजपा केवल 169 सीटों पर जीत हासिल कर पाएगी. जबकि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) कुल 200 सीटों पर अपना कब्जा जमाएगी. वहीं, यूपीए 197 सीटों पर जीत हासिल करेगी, जबकि कांग्रेस 145 सीट अपने नाम करेगी. जो 2014 में जीती 101 सीटों से 44 सीटें अधिक है .
बिशाल पॉल ने एक ट्वीट कर लिखा, “यह मेरे लिए अखिल भारतीय आंकड़े जारी करने का समय है. एग्जिट पोल के नतीज़ों को देखते हुए, पूरी संभावना है कि मुझे ट्रोल किया जाएगा. लेकिन, 23 मई के नतीज़े आने के बाद मेरी गर्दन ऊंची रहेगी. ये नंबर इस प्रकार है: बीजेपी- 169, एनडीए-200, कांग्रेस-133, यूपीए-197, अन्य-145.”
It's time for me to release my All India stats. Given the exit poll numbers, high chances I'll be massively trolled. But would stick my neck out & wait for 23rd May. Here are the numbers :
BJP : 169
NDA : 200
INC : 133
UPA : 197
OTH : 145#GeneralElection2019 #Prediction2019 pic.twitter.com/O3FvAQTqyl— Bishhal Paull (@BishhalPaull) May 19, 2019
मार्जिन में होने वाली ग़लतियों के बारे में उन्होंने लिखा, “मैं यूपीए और एनडीए दोनों के अंतिम मिलान में 20 से 25 सीटों के बीच का रेंज रखता हूं.”
कुछ प्रमुख राज्यों में सीट शेयरिंग का अनुमान कुछ इस प्रकार है:
उत्तर प्रदेश: सपा-बसपा-रालोद: 42, भाजपा: 32, कांग्रेस: 5, अन्य: 1
आंध्र प्रदेश: वाईएसआर कांग्रेस 14, टीडीपी 11
तमिलनाडु: यूपीए 33, एनडीए 5, अन्य 1
पश्चिम बंगाल: टीएमसी 32, लेफ्ट 1, बीजेपी 5, कांग्रेस 4
महाराष्ट्र: एनडीए 26, यूपीए 22
हरियाणा: एनडीए 5, यूपीए 4, अन्य 1
पंजाब: एनडीए 2, यूपीए 10, अन्य 1
राजस्थान: भाजपा 15, कांग्रेस 10
असम: एनडीए 7, यूपीए 5, अन्य 2
बिहार: एनडीए 24, यूपीए 16
कर्नाटक: एनडीए 15, यूपीए 13
ओडिशा: एनडीए 4, कांग्रेस 2, भाजपा 15
तेलंगाना: टीआरएस 14, एआईएमआईएम 1, कांग्रेस 2, भाजपा 0
गुजरात: भाजपा 20, कांग्रेस 6
इसके साथ ही उन्होंने सभी राज्यों में पार्टी के सीट शेयरिंग में दोनों प्रमुख गठबंधन यूपीए और एनडीए की स्थिति के बारे में भी बताया है.
बिशाल पॉल ने इस विश्लेषण का आंकलन कैसे किया है इसकी विधि भी बताई है. उन्होंने कहा कि यह सारे तथ्य न्यूज़ चैनलों में दिखाए गए अधिकांश एग़्जिट पोल के आंकड़ों के विपरीत है.
Here's the methodology followed to derive at this analysis. For all those who might be interested in knowing the basis of these numbers, given the fact that it's contrary to most of the exit poll numbers shown across channels. #GeneralElections2019 #Prediction2019 pic.twitter.com/LscZoSeCOL
— Bishhal Paull (@BishhalPaull) May 19, 2019
इसे भी पढ़ें- इंडिया टुडे-एक्सिस के एग़्जिट पोल में कई ख़ामियां, पकड़े जाने के बाद एजेंसी ने सीट और वोट शेयर की सूचना वेबसाइट से हटाई