खुलासा: राजस्थान चुनाव में भारी गड़बड़ी, भाजपा विधायक के मुहल्ले में रखी गई है ईवीएम और वीवीपैट मशीन, देखें विडियो
पाली से भाजपा नेता मदन राठौर के घर के पास से ये मशीनें पकड़ी गई हैं.
राजस्थान चुनाव में भारी गड़बड़ी की बात सामने आ रही है. आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र में स्थानीय विधायक के घर के सामने से ईवीएम मशीन पकड़ी गई है. इस बाबत सोशल मीडिया पर एक विडियो वायरल हो रहा है.
पाली विधायक ज्ञानचंद पारख के वार्ड में एक व्यक्ति के घर से ईवीएम मशीनें पकड़ी गई हैं. इसके साथ ही यहां से वीवीपैट मशीन को भी पकड़ा गया है. वायरल विडियो में कहा जा रहा है कि मदन जी राठौर के घऱ के सामने ईवीएम पाई गई है. जबकि पास के कॉलेज में ईवीएम रखने की सुविधा दी गई है. मौके पर मौजूद अधिकारी का कहना है कि यह ईवीएम सुमेरगढ़ के बूथ पर जाने के लिए यहां रखी गई है.
राजस्थान मे पाली विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी ज्ञानचंद पारीख के घर के पास से मिली #EVM मशीन। सावधान प्रदेशवासियों भाजपा हार के डर से करने जा रही है राजस्थान चुनावों मे भारी गडबडी।#BJP_भगाओ_देश_बचाओ@RahulGandhi @SachinPilot @ashokgehlot51 @INCIndia @INCRajasthan @IYC pic.twitter.com/0Gh6fWBDCj
— Pawan Yadav (Rewari) (@pawanjhawat) December 6, 2018
ग़ौरतलब है कि राजस्थान में शुक्रवार को विधानसभा चुनाव होने हैं. हालिया रूझानों में कहा जा रहा है कि राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी के हाथों से सत्ता खिसककर कांग्रेस के हाथ में जा रही है. बता दें कि इससे पहले मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी ईवीएम के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आ चुका है.