जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में जवानों ने 3 आतंकियों को किया ढ़ेर, मुठभेड़ जारी
तलाशी अभियान के दौरान उस वक्त मुठभेड़ हो गई जब आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोली चलाई, जिस पर जवाबी कार्रवाई की गई।
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में रविवार को सुरक्षा बलों के साथ एक मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए। एक रक्षा प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।
रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर के पुलवामा ज़िले के त्राल इलाके के पिंगलिश में घेरेबंदी की और तलाशी अभियान शुरू किया। उन्हें इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी।
उन्होंने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान उस वक्त मुठभेड़ हो गई जब आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोली चलाई, जिस पर जवाबी कार्रवाई की गई।
रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि मुठभेड़ जारी है।