May a good source be with you.

जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में सेना के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर

जवान जब क्षेत्र में आतंकवादियों की तलाश कर रहे थे तभी आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी.

जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में शुक्रवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए.

इस संबंध में एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने पर दक्षिण कश्मीर के अवंतीपुरा के ब्रॉव बंदीना क्षेत्र की घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया.

उन्होंने बताया कि जवान जब क्षेत्र में आतंकवादियों की तलाश कर रहे थे तभी आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी. इसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की.

उन्होंने बताया कि अवंतीपुरा अभियान में दो आतंकवादी मारे गए हैं. घटनास्थल से आतंकवादियों के शव तथा हथियार बरामद किए गए हैं.

आतंकवादियों की शिनाख्त और उनके संगठन के बारे में पता लगाने की कोशिश की जा रही है.

 

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+