पिछली दो तिमाही से रोजगार रिपोर्ट जारी क्यों नहीं हुई : अहमद पटेल
उन्होंने कहा कि अगर इसका कोई विशेष कारण है तो मोदी सरकार को उसे बताना चाहिए।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल ने सोमवार को कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार को बताना चाहिए कि पिछली दो तिमाही से रोजगार रिपोर्ट जारी क्यों नहीं की गई।
पार्टी के कोषाध्यक्ष पटेल ने ट्वीट कर सवाल किया, ‘‘राजग सरकार ने पिछली दो तिमाही से रोजगार रिपार्ट क्यों जारी नहीं की?’’
उन्होंने कहा कि अगर इसके पीछे कोई विशेष कारण है तो सरकार को उसे बताना चाहिए।