शर्मनाक: महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष रावसाहेब दानवे ने पुलवामा के शहीद जवानों को बताया ‘आतंकी’, देखें विडियो
महाराष्ट्र भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राज्य के सोलापुर ज़िले में भाजपा-शिवसेना गठबंधन संकल्प रैली को संबोधित कर रहे थे.
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक विडियो काफ़ी वायरल हो रहा है जिसमें महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष रावसाहेब दानवे पुलवामा आतंकी हमले में शदीह हुए आरपीएफ़ जवानों को कथित तौर पर ‘आतंकी’ कहते नज़र आ रहे हैं. हालांकि इस बात कि पुष्टि नहीं हो पाई है कि उन्होंने ऐसा जान बूझकर बोला है या भाषण के दौरान उनकी जुवान फिसल गई. पर इसे लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर काफ़ी ट्रोल किया जा रहा है.
एक ट्विटर उपयोगकर्ता ने लिखा कि “भाजपा के हिसाब से देश के सुरक्षा करने वाले जवान अतिरेकी है…बेहद शर्मनाक और निर्लज्जता से भरा हुआ है यह बयान मै इस बयान का निषेध करता हूं.”
महाराष्ट्र प्रदेश #भाजपा के अध्यक्ष महोदय रावसाहेब दानवे ने आज सोलापुर की एक सभा मे कहा की पाकिस्तान ने अपने देश के 40
अतिरेकी को मारा….#भाजपा के हिसाब से देश के सुरक्षा करने वाले जवान अतिरेकी है…
बेहद शर्मनाक और निर्लज्जता से भरा हुआ है यह बयान मै इस बयान का निषेध करता हू pic.twitter.com/6al7GVxi24— Ajay Hatewar (@Ajay27_INC) March 25, 2019
एक और व्यक्ति ने ट्वीट करते हुए लिखा कि “महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष द्वारा सोलापुर में शहीदों के अपमान पर भक्त क्या कहेंगे और सभी चौकीदारों की क्या भूमिका रहेगी? इससे शहीदों के परिजनों पर क्या बितेगी..इसका भी विचार करें. पर जनता समझदार है.”
https://twitter.com/BnBagul/status/1110180949755453440?s=19
बता दें कि महाराष्ट्र भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राज्य के सोलापुर ज़िले में भाजपा-शिवसेना गठबंधन संकल्प रैली को संबोधित कर रहे थे.
ग़ौरतलब है कि 14 फ़रवरी को पुलवामा में हुए आतंकी हमले 40 सीआरपीएफ़ जवान शहीद हो गए थे.