“फिर से पलटी मारने की सोच रहे हैं नीतीश चाचा”- तेजस्वी यादव ने CM नीतीश पर कसा तंज
तेजस्वी ने पूछा- जब कांग्रेस ने मोदी को कड़ी टक्कर दी है, तो क्या नीतीश कुमार पलटी मारकर कांग्रेस के साथ आ जाएंगे.
बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने तीन राज्यों में कांग्रेस की जीत के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा है कि नीतीश कुमार के मुताबिक मोदी का मुकाबला करने की क्षमता देश के किसी भी नेता में नहीं है, अब जब कांग्रेस ने मोदी को कड़ी टक्कर दी है, तो क्या नीतीश कुमार पलटी मारकर कांग्रेस के साथ आ जाएंगे.
तेजस्वी यादव ने एक ट्वीट में कहा, ” बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पलटी मारने के तुरंत बाद कहा था,”मोदी जी का मुकाबला करने की क्षमता इस देश में किसी में नहीं है”
मैं विनम्रता से नीतीश जी से पूछना चाहता हूँ, अब इस बारे में उनका क्या विचार है? अंतरात्मा से बात कर पलटी मारने की सोच रहे है ना? है ना चाचा जी?
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पलटी मारने के तुरंत बाद कहा था,”मोदी जी का मुकाबला करने की क्षमता इस देश में किसी में नहीं है”
मैं विनम्रता से नीतीश जी से पूछना चाहता हूँ, अब इस बारे में उनका क्या विचार है? अंतरात्मा से बात कर पलटी मारने की सोच रहे है ना? है ना चाचा जी?
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) December 12, 2018
ग़ौरतलब है कि देश के तीन हिन्दी भाषी राज्यों में कांग्रेस को जीत मिली है. मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार बनाने जा रही है. इन राज्यों में बसपा और सपा ने कांग्रेस पार्टी को समर्थन देने की बात कही है.