आम चुनाव की तारीख़ों की आज होगी घोषणा, चुनाव आयोग ने 5 बजे बुलाई प्रेस कॉन्फ्रे़ेंस
लोकसभा का कार्यकाल 3 जून को समाप्त हो जाएगा.
आज लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो सकता है. चुनाव आयोग ने शाम 5 बजे दिल्ली के विज्ञान भवन में प्रेस वार्ता बुलाई है.
लोकसभा चुनाव के साथ ही आंध्र प्रदेश, सिक्किम, ओडिशा और अरुणाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव की तारीखों का भी ऐलान हो सकता है.
नवभारत टाइम्स की ख़बर के अनुसार लोकसभा चुनाव 7 और 8 चरणों में कराए जा सकते हैं. पहले चरण के मतदान के लिए अधिसूचना मार्च के आखिर तक जारी हो सकती है.
ग़ौरतलब है कि साल 2014 में कुल 9 चरणों में चुनाव संपन्न हुआ था.
बता दें कि मौजूदा लोकसभा का कार्यकाल 3 जून को समाप्त हो जाएगा. लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद आने वाले हफ्ते में पहले और दूसरे चरण के मतदान के लिए चुनाव पर्यवेक्षकों की बैठक होगी.