शर्मनाक: PM मोदी का हेलीकॉप्टर चेक करने के पाप के लिए EC अधिकारी को किया गया निलम्बित
बीते रविवार को कर्नाटक के चित्रदुर्ग में प्रधानमंत्री मोदी के हेलीकॉप्टर से एक रहस्यमयी बक्सा निकलते हुए देखा गया था.
चुनाव आयोग ने उड़ीसा में प्रधानमंत्री मोदी के हेलीकॉप्टर का निरीक्षण करने वाले सामान्य प्रेक्षक मोहम्मद मोहसिन को निलंबित कर दिया है. मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी उड़ीसा के संबलपुर में एक रैली को संबोधित करने गए थे, वहां एक फ्लाइंग स्क्वायड ने उनके हेलीकॉप्टर की जांच की थी.
चुनाव आयोग का कहना है कि प्रथम दृष्ट्या मोहम्मद मोहसिन को कर्तव्यविमुखता का दोषी पाया गया है. चुनाव आयोग के अनुसार मोहसिन ने गणमान्य लोगों को मिलने वाले एसपीजी सुरक्षा के निर्देशों का पालन नहीं किया. इस निलंबन को तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है.
भाजपा नेता लेखा सामंतसिंघर ने कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी के हेलीकॉप्टर की जांच करके प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया गया है.
PM helicopter was frisked by a poll observer in Sambalpur in violation of protocol, says @BJP4Odisha leader @DrLekhaShree
— TOI Bhubaneswar (@TOIBhubaneswar) April 17, 2019
इस मामले के सामने आने के बाद उप चुनाव आयुक्त ने संबलपुर का दौरा किया और जिलाधिकारी शुभम सक्सेना से बुधवार को मुलाकात की.
बता दें कि चुनाव आयोग हर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में सामान्य प्रेक्षकों की बहाली करता है. इनका उद्देश्य पारदर्शी तरीके से चुनाव संपन्न कराना होता है. इसके लिए प्रदेश के बाहर के अधिकारियों को चुना जाता है ताकी किसी भी प्रकार की पैरवी या पक्षधरता वाली बात ना हो.
स्क्रॉल के मुताबिक मोहम्मद मोहसिन के निलंबन आदेश में चुनाव आयोग ने कई नियमों का हवाला दिया है. अप्रैल 2014 से लेकर मार्च 2019 तक के कई नियम इस आदेश में लिखे गए हैं. मोहसिन कर्नाटक कैडर के आईएएस अधिकारी हैं. संबलपुर में तीसरे चरण के तहत 23 अप्रैल को मतदान होना है.
मंगलवार को भाजपा विधायक धर्मेन्द्र प्रधान का एक विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था, जिसमें उन्होंने उनके हेलीकॉप्टर का निरीक्षण करने वाली टीम के साथ अभद्रता की थी.
Union Minister Dharmendra Pradhan arguing with police officials goes viral; the incident happened on Monday when EC's surveillance teams tried to inspect his chopper at MCL helipad in Sambalpur of Odisha.@tshamsi88 @SUNDARmyth @Dibyendu69 https://t.co/cMh2KqYd9l
— Sajjad Badshah (@sajjadbadshah) April 17, 2019
इसी दिन उड़ीसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक का विडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने उनके हेलीकॉप्टर का निरीक्षण करने वाले फ्लाइंग दस्ते का स्वागत किया था.
Fying squad officials searched #Odisha CM's helicopter yesterday at Rourkela. @Naveen_Odisha waited in the chopper till the searches were over. Flying squad officials were extended full cooperation @Kalingatv24x7 pic.twitter.com/eeEq1PaF8F
— Soumyajit Pattnaik (@soumyajitt) April 17, 2019
ग़ौरतलब है कि बीते रविवार को कर्नाटक के चित्रदुर्ग में प्रधानमंत्री मोदी के हेलीकॉप्टर से एक रहस्यमयी बक्सा निकलते हुए देखा गया. इस बक्से को प्रधानमंत्री मोदी के हेलीकॉप्टर से निकालकर सीधे इसे एक निजी सवारी में लादकर ले जाया गया. कांग्रेस ने इस मामले की जांच की मांग की थी. इस पर भाजपा नेताओं का कहना था कि उस बक्से में साउंड सिस्टम से जुड़े सामान थे. हालांकि, यह बक्सा किसी निजी वाहन में क्यों ले जाया गया, इस पर अभी तक कोई स्पष्टीकरण सामने नहीं आई है.