‘नाथूराम गोडसे देशभक्त हैं’: मालेगांव बलास्ट आरोपी और भाजपा नेत्री साध्वी प्रज्ञा का महात्मा गांधी के हत्यारे के प्रति प्रेमभाव
साध्वी प्रज्ञा को एक हत्यारा देशभक्त और एक देशभक्त हत्यारा नज़र आता हैं. इससे पहले वो शहीद हेमंत करकरे पर आपत्तिजन बयान देकर फंस गई थी.
मालेगांव बम बलास्ट की आरोपी और भोपाल संसदीय क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताया है.
दरअसल, टाइम्स नाउ के रिपोर्टर ने भाजपा सांसद से सवाल पूछा कि ‘नाथूराम गोडसे के बारे में आप क्या कहेंगी?
रिपोर्टर के इस सवाल का जवाब देते हुए, “नाथूराम गोडसे देशभक्त थे, हैं और रहेंगे…और उनको आतंकवादी कहने वाले लोग अपने गिरेबान में झांक कर देखें. ऐसा कहने वाले लोगों को अबकी बार के चुनाव में जवाब दे दिया जाएगा.”
https://twitter.com/scribe_prashant/status/1128948494679531520
हालांकि कि प्रज्ञा के बयान पर बीजेपी ने खुद को किनारा कर लिया. इसके बाद प्रज्ञा ने प्रदेश अध्यक्ष से माफी मांगी और उन्होंने अपना बयान वापस ले लिया.
बता दें कि अभिनेता कमल हसन ने कहा कि, “आज़ाद भारत का पहला आतंकवादी हिंदू था और उसका नाम नाथूराम गोडसे था.” उनके इसी बयान पर पलटवार करते हुए भाजपा सांसद प्रज्ञा ने उन्हें देशभक्त बताया है.
हालांकि, भाजपा सांसद यह बयान कोई नई बात नहीं है. क्योंकि, साध्वी प्रज्ञा को एक हत्यारा देशभक्त और एक देशभक्त हत्यारा नज़र आता हैं. इससे पहले उन्होंने मालेगांव बम धमाके केस की जांच कर रहे मुबंई एसआईटी प्रमुख हेमंत करकरे पर आपत्तिजनक बयान दिया था. लेकिन, कड़ी आलोचना के बाद साध्वी को अपने बयान के लिए माफ़ी मांगनी पड़ी.