May a good source be with you.

पावर सेक्टर की इस कंपनी ने 11 बैंकों के साथ किया हज़ारों करोड़ की धोखाधड़ी, ईडी ने दायर किया चार्जशीट

अहमदाबाद की एक विशेष अदालत में दायर चार्जशीट में कंपनी के निदेशक अमित भटनागर, सुमित भटनागर, सुरेश भटनागर समेत 11 अन्य लोगों के नाम हैं.

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बीते गुरुवार को वड़ोदरा की डायमंड पॉवर इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (डीपीआईएल) के ख़िलाफ़ चार्जशीट जारी की है. अहमदाबाद की एक विशेष अदालत में दायर चार्जशीट में कंपनी के निदेशक अमित भटनागर, सुमित भटनागर, सुरेश भटनागर समेत 11 अन्य लोगों के नाम हैं. ईडी ने उन पर 11 बैंकों के साथ 2,654 करोड़ रुपए का धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है.

इंडियन एक्सप्रेस की एक ख़बर के मुताबिक़ गुरूवार को दर्ज की गई अभियोजन शिकायत में अर्थशोधन निवारण अधिनियम की धारा 4 के तहत सम्बंधित संपत्ति ज़ब्त करने और डीपीआईएल के निदेशकों को सज़ा देने की गुहार लगाई गई है.

गौरतलब है कि डीपीआईएल एवं अन्य के ख़िलाफ़ सीबीआई, गांधीनगर द्वारा दायर की गई एक एफआईआर के बिनाह पर जांच शुरू की गई. इस एफआईआर में बताया गया कि डीआईपीएल बिजली के यन्त्र एवं केबल्स निर्मित करते हैं और आरोप लगाया गया कि उन्होंने धोखे से 11 बैंकों (सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र) के कंसोर्टियम से 2,654.40 करोड़ रुपए का ऋण लिया.

एफआईआर के मुताबिक़ इस कंपनी का नाम आरबीआई के बकायदारों की सूची में था और फिर भी उन्हें यह ऋण प्राप्त हुआ. इस मामले में ईडी ने कंपनी एवं उसके निदेशकों के ख़िलाफ़ 2100 पेजों का आरोप पत्र पेश किया है.

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+