एग़्जिट पोल में न फंसें, EVM खुलेगा तो गोदी मीडिया के साथ बीजेपी का चाल, चेहरा और चरित्र का अंदाजा लग जाएगा
समर्थकों से अपील करते राजद ने कहा कि स्ट्रॉन्ग रूम पर नज़र रखें, भाजपा जीतने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है.
बिहार का प्रमुख विपक्षी राजनीतिक दल राजद ने एग़्जिट पोल को सिरे से ख़ारिज करते हुए गोदी मीडिया पर निशाना साधा है. समर्थकों से अपील करते पार्टी के तरफ़ से कहा गया कि स्ट्रॉन्ग रूम पर नज़र रखें, भाजपा जीतने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है.
आरजेडी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर कहा है कि, “महागठबंधन के मज़बूत सिपाहियों से अपील है कि फ़र्ज़ी एग्जिट पोल में ज्यादा ना फँसे. बस स्ट्रांग रूम की पूरी तरह रखवाली करे. जब EVM खुलेगा तो गोदीमीडिया और BJP का चाल चेहरा चरित्र का अंदाज़ा लग जायेगा. ये पोल के मनोविज्ञान में आपको फंसा के अंदर ही अंदर बड़ा गेम खेलना चाहते है.”
महागठबंधन के मज़बूत सिपाहियों से अपील है कि फ़र्ज़ी एग्जिट पोल में ज्यादा ना फँसे।बस स्ट्रांग रूम की पूरी तरह रखवाली करे। जब EVM खुलेगा तो गोदीमीडिया और BJP का चाल चेहरा चरित्र का अंदाज़ा लग जायेगा। ये पोल के मनोविज्ञान में आपको फंसा के अंदर ही अंदर बड़ा गेम खेलना चाहते है।
— Rashtriya Janata Dal (@RJDforIndia) May 20, 2019
बता दें कि, लगभग सभी चैनलों के एग्जिट पोल में एक बार फिर से मोदी सरकार की संभावना जताई गई है. हालांकि, विपक्ष का कहना है कि एग्जिट पोल के नतीज़ो विफल भी होते हैं.