भाजपा के लिए भारतमाता नहीं बल्कि संघ ही सबकुछ है: दिग्विजय सिंह
दिग्विजय सिंह ने कहा है, “जो संघ की मर्ज़ी के ख़िलाफ़ बोले वो देशद्रोही है. भारत के शहीद भी अगर संघ को पसंद नहीं तो वो “शैतान” हैं. हमने संघ की नहीं, संविधान की शपथ ली है. हम भारत माता के भक्त हैं.”
कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और भोपाल लोकसभा सीट से उम्मीदवार दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर निशाना साधा है. साध्वी प्रज्ञा के बचाव में उतरे लोगों पर निशाना साधते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा है कि भाजपा के लिए भारतमाता नहीं बल्कि संघ ही सबकुछ है.
ट्विटर पर दिग्विजय सिंह ने लिखा है, “शहीद हेमंत करकरे के विरुद्ध संघ के लोगों के बयान से साफ़ है कि उनके लिए भारत “माता”नहीं, संघ ही सब कुछ है! जो संघ की मर्ज़ी के ख़िलाफ़ बोले वो देशद्रोही है. भारत के शहीद भी अगर संघ को पसंद नहीं तो वो “शैतान” हैं. हमने संघ की नहीं, संविधान की शपथ ली है. हम भारत माता के भक्त हैं.”
शहीद हेमंत करकरे के विरुद्ध संघ के लोगों के बयान से साफ़ है कि उनके लिए भारत “माता”नहीं, संघ ही सब कुछ है!
जो संघ की मर्ज़ी के ख़िलाफ़ बोले वो देशद्रोही है।
भारत के शहीद भी अगर संघ को पसंद नहीं तो वो “शैतान” हैं।
हमने संघ की नहीं, संविधान की शपथ ली है। हम भारत माता के भक्त हैं।— Digvijaya Singh (@digvijaya_28) April 23, 2019
देश के विकास में भारतीय जनता पार्टी का योगदान ना होने के लिए घेरते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा है, “भारत आज एक मज़बूत राष्ट्र है. जिसमें संघ की नहीं, कांग्रेस के लोगों के कुर्बानियाँ शामिल हैं. महात्मा गांधी, इंदिरा जी, राजीव जी के बलिदान हैं; छत्तीसगढ़, कश्मीर, पंजाब, असम, मणिपुर, त्रिपुरा..देश की मिट्टी में कांग्रेस का ख़ून मिला हुआ है. उस ख़ून की ख़ुश्बू संघ को नहीं आती.”
भारत आज एक मज़बूत राष्ट्र है। जिसमें संघ की नहीं, कांग्रेस के लोगों के कुर्बानियाँ शामिल हैं।
महात्मा गांधी, इंदिरा जी, राजीव जी के बलिदान हैं;
छत्तीसगढ़, कश्मीर, पंजाब, असम, मणिपुर, त्रिपुरा..देश की मिट्टी में कांग्रेस का ख़ून मिला हुआ है। उस ख़ून की ख़ुश्बू संघ को नहीं आती.— Digvijaya Singh (@digvijaya_28) April 23, 2019
आजादी के सत्तर सालों बाद भी देश के बुरे हालात संबंधी भाजपा के आरोपों के बारे में दिग्विजय सिंह ने कहा है कि BJP के लोग भले मानते हों कि जब जागे तभी सवेरा, लेकिन भारत का सूर्य आपसे बहुत पहले उदय हो चुका था. आज़ादी के बाद मज़बूत भारत बनाने में देशवासियों की मेहनत, सैनिकों/ पुलिसकर्मियों के बलिदान, संविधान की ताक़त, कांग्रेस की नीतियां शामिल हैं.
BJP के लोग भले मानते हों कि जब जागे तभी सवेरा, लेकिन भारत का सूर्य आपसे बहुत पहले उदय हो चुका था।आज़ादी के बाद मज़बूत भारत बनाने में देशवासियों की मेहनत, सैनिकों/ पुलिसकर्मियों के बलिदान, संविधान की ताक़त, कांग्रेस की नीतियां शामिल हैं।राष्ट्र निर्माण यज्ञ है, निजी चमत्कार नहीं
— Digvijaya Singh (@digvijaya_28) April 23, 2019
बता दें कि मालेगांव ब्लास्ट की आरोपी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर कोर्ट से जमानत लेने के बाद भोपाल सीट से चुनाव लड़ रही हैं. हाल ही में उन्होंने मुंबई धमाके में शहीद हुए पुलिस अधिकारी हेमंत करकरे को लेकर शर्मनाक बयान दिया था. प्रज्ञा ने हेमंत करकरे को देशद्रोही बताया था. इसके साथ ही उसने कहा था कि हेमंत करकरे की मौत उसके (साध्वी प्रज्ञा) के एक श्राप के कारण हुई थी. इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी सहित भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ नेता साध्वी प्रज्ञा के बचाव में लगातार बयान दे रहे हैं.