May a good source be with you.

फर्ज़ी अखबार क्लिप: ममता बनर्जी ने कहा, “मुझे 42 सीटें दो, मैं हिंदुओं को रुला दूंगी”

ऑल्ट न्यूज़ की पड़ताल

लोकप्रिय बंगला दैनिक বর্তমান (बर्तमान) की एक कथित क्लिपिंग सोशल मीडिया में इस शीर्षक के साथ शेयर की गयी है – “৪২টা আসন দিন হিন্দু কীভাবে কাঁদা তে হয় দেখিয়ে দেব: মমতা (मुझे 42 सीटें दो, मैं हिंदुओं को रुला दूंगी : ममता)”

यह क्लिपिंग फेसबुक पर भी प्रसारित की गई है.

https://www.facebook.com/permalink.php?story_fbid=2205351729580418&id=100003168374892

सोशल मीडिया यूज़र्स ने ऑल्ट न्यूज़ से इस अखबार की क्लिप के बारे में पूछा.

फोटोशॉप क्लिप

इस क्लिपिंग पर एक गहरी नज़र यह बताने के लिए पर्याप्त है कि तस्वीर को फॉटोशॉप किया गया है। “হিন্দু (हिंदू)” और “কাঁদা তে (रोना)” का फ़ॉन्ट, आकार और रंग बाकी के शब्दों से मेल नहीं खाते हैं। वे सही लाइन में नहीं है, दूसरे शब्दों की तुलना में बड़े हैं और गहरे काले रंग के हैं।

जब हमने फेसबुक पर इस क्लिपिंग की खोज की, तो हमने पाया कि एक यूज़र ने अखबार की मूल तस्वीर अपलोड की थी.

सबूत के तौर पर, मूल शीर्षक के कुछ शब्द बदल दिए गए। “দিল্লি (दिल्ली)” को “হিন্দু (हिन्दू)” से और “কাঁপাতে (कांपी)” को “কাঁদা তে (रोना)” से बदल दिया गया। मूल शीर्षक है – “৪২টা আসন দিন, দিল্লি কীভাবে কাঁপাতে হয় দেখিয়ে দেব: মমতা (मुझे 42 सीटें दीजिए और मैं आपको दिखाऊंगी कि दिल्ली को कैसे हिलाया जाए।)”

हमें बर्तमान का लेख इस दैनिक की वेबसाइट पर भी मिला। रिपोर्ट के मुताबिक, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 19 अप्रैल को बरहामपुर में टीएमसी उम्मीदवार अपूर्वा सरकार की चुनावी रैली में यह बयान दिया था।

सोशल मीडिया में फैलाई जा रही अखबारों की क्लिप फोटोशॉप की हुई है। हाल ही में, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को भी एक नकली अखबार क्लिप का उपयोग करके निशाना बनाया गया था.

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+