क्या चुनाव आयोग ने प्रधानमंत्री मोदी की रैली के कारण विधानसभा चुनाव की तारीख़ों के ऐलान में देरी की ?
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा है कि चुनाव आयोग केंद्र सरकार के दबाव में काम कर रही है और भाजपा को लाभ पहुंचाने के लिए आयोग चुनाव की तारीखों के ऐलान में देरी कर रही है।
चुनाव आयोग ने चार राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीख़ों के ऐलान के लिए शनिवार को दोपहर 12:30 का समय निर्धारित किया था। लेकिन चुनाव की तारीख़ों की घोषणा के निर्धारित समय से पहले ही आयोग ने पल्टी मार दी। इस घोषणा के लिए शनिवार शाम का समय फिर से निर्धारित किया गया। चुनाव आयोग के इस रवैये पर कांग्रेस ने आपत्ति जताई है। पार्टी ने कहा है कि चुनाव आयोग पक्षपात कर रहा है और शनिवार को राजस्थान में प्रधानमंत्री मोदी की रैली के कारण आयोग ने अपने फ़ैसले में बदलाव किया है।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा है कि चुनाव आयोग केंद्र सरकार के दबाव में काम कर रही है और भाजपा को लाभ पहुंचाने के लिए आयोग चुनाव की तारीखों के ऐलान में देरी कर रही है।
3 Facts- Draw your own conclusions.
1. ECI announces a PC at 12.30 today to announce elction dates to the 5 states.
2. PM Modi is addressing a rally in Ajmer, Rajasthan at 1 PM today.
3. ECI suddenly changes the time of announcement and PC to 3 PM.
Independence of ECI?
— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) October 6, 2018
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार दिन में राजस्थान के अजमेर में एक बजे एक रैली को संबोधित करने वाले हैं। कहा जा रहा है कि आयोग ने इसी कारण से अपने फ़ैसले को बदलकर तारीखों के ऐलान के लिए शनिवार शाम का समय निर्धारित किया है।