दिल्लीः वसंत विहार में एक घर से बुजुर्ग दंपति और घरेलू सहायिका का मिला शव
पुलिस इसे हत्या का मामला मान रही है.
दक्षिण पश्चिमी दिल्ली के वसंत विहार इलाके में एक घर से रविवार सुबह बुजुर्ग दंपति और उनकी घरेलू सहायिका के शव मिले हैं. पुलिस ने यह जानकारी दी है.
पुलिस इसे हत्या का मामला मान रही है.
पुलिस ने कहा कि मृतकों की पहचान विष्णु माथुर और शशि माथुर के रूप में हुई है जबकि घरेलू सहायिका की पहचान खुशबू के रूप में हुई.
पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पश्चिमी) देवेन्दर आर्य ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की जांच जारी है.