May a good source be with you.

सनसनीख़ेज़: चुनाव आयोग ने कहा- दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में इस्तेमाल ईवीएम उनके द्वारा सप्लाई नहीं की गईं

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव के बाद जारी वोटों की गिनती के दौरान छात्र संगठनों ने ई.वी.एम. की गड़बड़ी का आरोप लगाया है।

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव के बाद गुरुवार को जारी वोटों की गिनती के दौरान छात्र संगठनों ने ई.वी.एम. की गड़बड़ी का आरोप लगाया और एन.एस.यू.आई. ने दोबारा चुनाव कराने की माँग भी करी है।

राष्ट्रीय चुनाव आयोग ने इस पर स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि यहाँ इस्तेमाल हुई ई.वी.एम. उनके द्वारा सप्लाई नहीं की गई हैं। चुनाव आयोग ने कहा की दिल्ली यूनिवर्सिटी ने राष्ट्रीय और राज्य चुनाव आयोग से ई.वी.एम. की माँग नहीं की थी। ग़ौर करने वाली बात यह है कि आयोग को इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि दिल्ली यूनिवर्सिटी को ये ई.वी.एम.मिली कहाँ से।

चुनाव आयोग द्वारा लिखा गया पत्र :

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+