May a good source be with you.

दिल्ली: ट्रॉली बैग में मिला बच्ची का शव

पुलिस को शक है कि बच्ची की मौत गर्दन दबाने की वज़ह से हुई है।

यमुना बॉयोडाइवर्सिटी पार्क के नजदीक सड़क किनारे एक ट्रॉली बैग में शनिवार को एक बच्ची का शव बरामद किया गया। अधिकारी ने बताया कि पुलिस को सुबह साढ़े सात बजे इसकी सूचना मिली और तिमारपुर थाना से एक टीम भेजी गई।

पुलिस उपायुक्त (उत्तर) नूपुर प्रसाद ने बताया कि पुलिस ने जब लावारिस बैग को खोला तो उसने आठ या नौ साल की एक बच्ची का शव मिला।उन्होंने बताया कि पुलिस ने पीड़िता की गर्दन पर दबाने का निशान देखा। शव को अरूणा आसफ अली अस्पताल ले जाया गया। डीसीपी ने बताया कि पुलिस पीड़िता की पहचान के लिए लापता लड़कियों की सूची और अन्य जानकारियों का अध्ययन कर रही है।

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+