May a good source be with you.

रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण को नहीं थी बालाकोट हवाई हमले की जानकारी- सुब्रमण्यम स्वामी

एक ट्वीट में, स्वामी ने कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा केवल सात लोगों को इस हमले की जानकारी थी.

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने बीते शुक्रवार यानी 1 मार्च को कहा कि रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण को पाकिस्तान के बालाकोट में हवाई हमले की योजना के बारे में पता नहीं था.

एक ट्वीट में, स्वामी ने कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा केवल सात लोगों को इस हमले की जानकारी थी.

पाकिस्तान के साथ तनातनी के दौरान, सार्वजनिक रूप से रक्षा मंत्री की अनुपस्थिति पर जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला सहित कई लोगों ने सवाल किया था. रक्षा मंत्री की अनुपस्थिती पर कहा गया कि, क्या अभी भी हमारे पास रक्षा मंत्री हैं.

हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, सीतारमण को ऑपरेशन के बारे में सूचना तब मिली थी जब हमले को अंजाम देने के बाद फाइटर जेट्स सुबह 4.00 बजे वापस उतरे.

रक्षा मंत्री पिछले कुछ दिनों में लगभग अनुपस्थित ही रही हैं. हालांकि, 28 फरवरी को भारत द्वारा मिग -21 बाइसन को खोने व IAF विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान को पाकिस्तान द्वारा कैद किए जाने के बाद रक्षा मंत्री ने तीनों सेना प्रमुखों से बैठक की थी.

वहीं, रक्षा मंत्री ने शुक्रवार को अभिनंदन की रिहाई के बाद अपने ट्विटर हैंडल से “जय महिंद” ट्वीट करते हुए कहा कि, “ विंग कमांडर अभिनंदन हमें आप पर गर्व है, पूरा देश आपकी वीरता और कृतज्ञता की सराहना कर रहा है. विपत्ति के सामने आपने खुद को शांत रखा. आप युवाओं के लिए प्रेरणा हैं. सलाम. वंदे मातरम.

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+