आम चुनाव का हुआ ऐलान: 7 चरणों में होंगे चुनाव, 23 मई को मतगणना
चुनाव तारीखों की घोषणा होने के साथ ही आचार संहिता लागू हो गई है.
चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है. इस बार लोकसभा चुनाव 7 चरणों में सम्पन्न होंगे. जिसके नतीजे 23 मई को आएंगे.
मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने चुनावों की तारीखों की घोषणा की है. उन्होंने कहा कि इस बार चुनाव में 90 करोड़ लोग वोट डालेंगे.
पहला चरण- 11 अप्रैल ( 91 सीट, 20 राज्य)
दूसरा चरण- 18 अप्रैल- (97 सीट, 13 राज्य)
तीसरा चरण- 23 अप्रैल- (115 सीट, 14 राज्य)
चौथा चरण- 29 अप्रैल- (71 सीट, 9 राज्य)
पांचवां चरण- 6 मई- (51 सीट, 7 राज्य)
छठवां चरण- 12 मई- (59 सीट, 7 राज्य)
सातवां चरण- 19 मई- (59 सीट, 8 राज्य)
ग़ौरतलब है कि चुनाव तारीखों की घोषणा होने के साथ ही आचार संहिता लागू हो गई. जिसके तहत अब सरकार कोई बड़ी घोषणा नहीं कर सकती है. मौजूदा लोकसभा का कार्यकाल 3 जून को समाप्त हो जाएगा.