May a good source be with you.

पॉर्न विडियो देखने में भारत का नहीं है कोई जोड़, दुनिया में है तीसरा नंबर

पॉर्न हब के टॉप-20 उपभोक्ताओं में अमेरिका, ब्रिटेन के बाद भारत का तीसरा स्थान है.

पॉर्न देखने के मामले में भारत पूरी दुनिया में कीर्तिमान स्थापित कर रहा है. भारत पॉर्न हब वेबसाइट पर समय बिताने वाला दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा देश है.

पॉर्नहब वेबसाइट ने मंगलवार को अपनी सालाना रिपोर्ट जारी की. इसके अनुसार पॉर्न हब के टॉप-20 उपभोक्ताओं में अमेरिका, ब्रिटेन के बाद भारत का तीसरा स्थान है.

पॉर्न हब के मुताबिक ज्यादातर भारतीयों ने इंडियन या हिन्दी लिखकर पोर्न सर्च किया है. ऐसे ही 2018 में सबसे अधिक बार सर्च किया जाने वाला शब्द “हिन्दी सेक्सी फ़िल्म्स” है. पिछले साल के मुकाबले इस साल लोगों ने 2781 प्रतिशत अधिक बार हिन्दी सेक्सी फ़िल्म्स को सर्च किया है. ऐसे ही बीएफ सेक्सी विडियोज़ की वर्ड को लोगों ने पिछले साल के मुकाबले 2531 प्रतिशत अधिक बार सर्च किया है.

इधर, सनी लियोनी और मिया ख़लीफ़ा भारतीयों द्वारा सबसे अधिक बार सर्च की जाने वाली पॉर्नस्टार बनी हुई हैं. पिछले साल भी सनी लियोनी और मिया ख़लीफ़ा को भारतीयों ने इसी शिद्दत के साथ प्यार दिया था.

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+