योगी की रैली में अख़लाक़ हत्याकांड का आरोपी, मुस्कुराते हुए कहा-अब मेरा कुछ नहीं होगा
यूपी के मुख्यमंत्री इस रैली को संबोधित कर रहे थे तो अख़लाक हत्याकांड के मुख्य आरोपी सबसे आगे की पंक्ति में नारे लगा रहे थे.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का साम्प्रदायिक चेहरा एक बार फिर सामने आया है. दादरी के नज़दीक बिसाहड़ा गांव में आयोजीत मुख्यमंत्री की रैली में अख़लाक़ हत्याकांड का आरोपी भी नज़र आए.
द हिंदू की रिपोर्ट के मुताबिक़, रैली का आयोजन रविवार को दादरी के नज़दीक बिसाहड़ा गांव में किया गया था. जब यूपी के मुख्यमंत्री इस रैली को संबोधित कर रहे थे तो अख़लाक हत्याकांड के मुख्य आरोपी सबसे आगे की पंक्ति में नारे लगा रहे थे.
#WATCH: One of the accused in September 2015 Mohd Akhlaq lynching case, Vishal Singh (bearded man in white shirt), was seen in a BJP rally in Bisada village yesterday. The rally was addressed by CM Yogi Adityanath. (31.03.2019) pic.twitter.com/QViy7LoUWV
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) April 1, 2019
द हिंदू अख़बार ने आरोपी विशाल से बात की, तब उसने कहा कि “उसे झूठे आरोपो में फंसाया गया है.” हत्यांकाड को लेकर किए गये सवालों के जवाब में उसने मुस्कुराते हुए कहा कि वह जमानत पर है ‘अब कुछ नहीं होगा’.
बता दें कि इसी गांव में दिन मोहम्मद अख़लाक़ नामक व्यक्ति की बीफ रखने के आरोप में 28 सितंबर 2015 को हत्या कर दी गयी थी.
आरोपी विशाल सिंह, अख़लाक की हत्या में शामिल मुख्य आरोपियों में से एक है. पुलिस की चार्जशीट में कहा गया है कि विशाल ने ही अख़लाक के हत्या वाले दिन मंदिर की लाउडस्पीकर से यह घोषणा की थी कि उसने बीफ खाया है और अपने घर में भी रखा है.