सलवा जुडूम के समय विस्थापित परिवार वालों की वापसी के लिए माहौल तैयार करें प्रशासनिक अधिकारी- भूपेश बघेल
बघेल ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि परिवार वालों की उनकी ज़मीन और घर वापस दिए जाएं.
छत्तीसगढ़ की बघेल सरकार सलवा जुडूम से पीड़ित आदिवासियों को प्रदेश में फिर से बसाने को लेकर अपने काम में जुट गई है. आज यूनीफ़ाइ़ड कमांड की बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक बार फिर प्रतिबद्धता जाहिर की कि सलवा जुडूम के समय विस्थापित परिवारों को फिर से उनके गांव वापसी कराई जाएगी.
छत्तीसगढ बास्केल डॉट इन के अनुसार बघेल ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे विस्थापित परिवार वालों के लिए वापसी लायक माहौल तैयार करें. लोगों को उनकी ज़मीन और घर मिल सके. इसके साथ ही वह सुरक्षित महसूस कर सके.
बैठक में ग्रहमंत्री ताम्रध्वज साहू ,मुख्य सचिव ,अपर सचिव ,मुख्या मंत्री के सचिव,डीजीपी पुलिस, स्पेशल डीजी नक्सल ,केन्द्रीय सुरक्षा बालो के अधिकारी आदि उपस्थित थे.