May a good source be with you.

मुस्लिम महिलाओं के लिए नहीं अपने फायदे के लिए ट्रिपल तलाक़ अध्यादेश लाई है मोदी सरकार – सीपीआई (एम)

इस अध्यादेश से देशभर में तीन तलाक अपराध की श्रेणी में आ चुका है।

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने केंद्र सरकार के तीन तलाक पर लाए गए अध्यादेश का विरोध किया है। पार्टी ने कहा है कि यह अध्यादेश मुस्लिम महिलाओं के फायदे के लिए नहीं बल्कि भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिक फायदे के लिए लाया गया है।

एक प्रेस रिलीज में सीपीआई (एम) ने कहा है कि त्वरित तीन तलाक पर लाया गया अध्यादेश मुस्लिम महिलाओं के फायदे के लिए नहीं बल्कि सत्ताधारी दल के राजनीतिक फायदे के लिए लाया गया है।

पार्टी ने कहा है कि मोदी सरकार द्वारा लाया गया यह अध्यादेश अलोकतांत्रिक है।

बुधवार देर रात राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इस अध्यादेश पर हस्ताक्षर कर दिए, जिसके बाद देशभर में तीन तलाक अपराध की श्रेणी में आ चुका है।

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+