May a good source be with you.

कांग्रेस का मोदी सरकार पर हमला, कहा – महाराष्ट्र सनातन संस्था से नहीं, फुले-आंबेडकर की विचारधारा से चलता है

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा- इससे पहले देश में कई प्रधानमंत्री आए, लेकिन किसी ने भी जाति-धर्म का करोबार नहीं चलाया, लेकिन मोदी सरकार ने ऐसा किया।

कांग्रेस महासचिव और महाराष्ट्र के प्रभारी मल्लिकार्जुन खड़गे ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि महाराष्ट्र सनातन संस्था नहीं बल्कि फुले-आंबेडकर की विचारधारा से चलता है। खड़गे ने भाजपा और शिवसेना को घेरते हुए दोनों संगठनों की सनातन संस्था जैसे संगठनों के साथ सांठ-गाँठ की बात कही। उन्होंने कहा कि इससे पहले देश में कई प्रधानमंत्री आए, लेकिन किसी ने भी जाति-धर्म का कारोबार नहीं चलाया, लेकिन मोदी सरकार ने ऐसा किया। मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस के जन संघर्ष यात्रा के दौरान ये बाते कह रहे थे।

गौरतलब है कि बीते शुक्रवार को कांग्रेस नेताओं ने महाराष्ट्र के कोल्हापुर में भाजपा के ख़िलाफ़ जन संघर्ष यात्रा शुरु की है। यात्रा की शुरुआत संतारा से सांगली, सोलापुरा होते हुए 8सितंबर को पुणे में जा कर ख़त्म होगी। इसी के साथ विशाल जनसभा संघर्ष का पहला चरण समाप्त होगा। इस जनसभा के दौरान कांग्रेस द्वारा सरकार की कमियां बताई जायेंगी एवं नुक्कड़ सभा और जन सभाएं भी होगी।

खड़गे का यह भी कहना था कि यह यात्रा सिर्फ सत्ता हासिल करने के लिए नहीं है बल्कि साथ ही साथ विचारों की लड़ाई की भी है। वहीं महाराष्ट्र कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अशोक चव्हाण ने कहा कि भाजपा सरकार झूठ बोलकर जनता को गुमराह करने का काम कर रही है। उन्होंने केंद्र एवं राज्य की भाजपा सरकार पर आरोप लगते हुए कहा कि महाराष्ट्र को सरकार कई साल पिछे लेकर चली गई है। केन्द्रीय सरकार पर निशाना साधते हुए पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने दावा किया कि मोदी सरकार ने सत्ता में आने के बाद पिछले चार सालों में अपना कोई भी वादा पूरा नहीं किया। ज्ञात हो कि 2 अक्टूबर से कांग्रेस उत्तर–प्रदेश में इस यात्रा का दूसरा चरण शुरू करेगी। 

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+