May a good source be with you.

भारत में कट्टरता, संप्रदायवाद और अहिष्णुता के लिए कोई जगह नहीं: सोनिया गांधी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशवासियों को दी बधाई

“हमें अन्याय और भेदभाव के हर कृत्य के ख़िलाफ़ एक राष्ट्र के रूप में खड़ा होना होगा”

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने 73वें स्वतंत्रता दिवस के मौक का पार्टी मुख्यालय में ध्वजारोहण किया. उन्होंने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन की बधाई दी.

सोनिया गांधी ने कहा कि भारत जैसे देश में कट्टरता, अंधविश्वास, संप्रदायवाद, अतिवाद, नस्लवाद, असहिष्णुता और अन्याय के लिए कोई जगह नहीं है. हमें अन्याय और भेदभाव के हर कृत्य के ख़िलाफ़ एक राष्ट्र के रूप में खड़ा होना होगा ताकि हम सही मायनों में हम आजादी को संजोए रख सकें.

साथ ही सोनिया गांधी ने रक्षाबंधन के अवसर पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रक्षाबंधन हमारी गौरवशाली संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है.

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा “रक्षाबंधन पर्व न केवल बहनों-भाइयों के बीच पवित्र संबंध का परिचायक है बल्कि यह त्योहार देश के लोगों और समुदायों के बीच परस्पर प्रेम, भाईचारे व सहयोग को भी दर्शाता है.

सोनिया गांधी ने आगे का कि मुझे यकीन है कि इस पवित्र-पर्व से पारिवारिक बंधन मधुर और मजबूत होंगे तथा एक ऐसे सुरक्षित समाज की स्थापना होगी, जिसमे लिंग के आधार पर भेदभाव की ज़रा सी भी गुंजाइश न हो.

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+