G-20 देशों के राजनयिकों से मिले राहुल गांधी, आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान को घेरा
इस लंच कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह और यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी भी शामिल हुए.
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने जी-20 देशों के राजनयिकों से मुलाकात की है. सूत्रों के मुताबिक राजनयिकों के साथ लंच का यह कार्यक्रम 15 फरवरी को ही किया जाना था, लेकिन पुलवामा आतंकी हमले के कारण इसे अब तक टाल कर रखा गया था.
पीटीआई के मुताबिक इस लंच कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी भी मौजूद थीं. इन नेताओं ने राजनयिकों से मौजूदा भू राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की.
इस लंच कार्यक्रम का आयोजन कांग्रेस के विदेश विभाग की ओर से किया गया था. एएनआई के मुताबिक राहुल गांधी ने चीन और अमेरिका के राजनयिकों से भी मुलाकात की. अमर उजाला के मुताबिक इस दौरान राहुल गांधी ने दूसरे देश के राजनयिकों के बीच आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान को भी घेरा.
पीटीआई इनपुट्स पर आधारित