May a good source be with you.

2 अक्टूबर से शुरू होगी राहुल गांधी की गंगा सद्भावना यात्रा, लोगों से की यात्रा में शामिल होने की अपील

यह यात्रा गोमुख से गंगासागर तक की होगी।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने 2 अक्टूबर से शुरू होने वाली गौमुख से गंगा सागर तक की गंगा सद्भावना यात्रा में लोगों से जुड़ने की अपील की है।

राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा नदियां हिंदुस्तान को जीवन देती हैं। नदियां हमारे बीते कल, हमारे आज और हमारे भविष्य का आइना हैं। 2 अक्टूबर से गंगा सद्भावना यात्रा गोमुख से गंगासागर कूच करेगी, आप सब इसमें शामिल हो।

साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष ने डॉ. जीडी अग्रवाल (स्वामी सानंदजी) जो 101 दिनों से अविरल गंगा के लिए अनशन पर हैं, का साथ देने की बात कही है। गौरतलब है कि आईआईटी प्रोफेसर से संन्यासी बने डॉ. अग्रवाल गंगा संरक्षण एंव प्रबंधन को मंजूरी देने तथा अलकनंदा और मंदाकिनी नदी पर जल विद्युत परियोजना कार्यों को रोकने की मांग को लेकर पिछले 101 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं।

ज्ञात हो कि गंगा नदी इन दिनों दोहरी मार झेल पड़ रही है। एक ओर बांधों के कारण अपना अस्तित्व खोने की कगार पर है। और दूसरी तरफ आधुनिक रहन-सहन, शहरीकरण एवं उद्योगीकरण का दबाव है। कूड़ा-कचरा एवं जहरीला पानी मिलाने से गंगा का पानी दूषित हो रहा है। हरिद्वार के बाद गंगा का जल अशुद्ध होता चला जाता है और यह केवल नाम की नदी रह जाती है।

 

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+