मोदी जी कुछ भी कर लें, राफ़ेल का सच सामने आकर रहेगा: कांग्रेस
रणदीप सुरजेवाला ने कहा, ‘राफ़ेल घोटाले की परतें एक-एक करके खुल रही हैं. अब ‘कोई गोपनियता का कानून नहीं है’ जिसके पीछे आप छिप सकें.’
राफ़ेल मामले में उच्चतम न्यायालय के फिर से सुनवाई करने के लिए तैयार होने के बाद कांग्रेस ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि इस मामले में सच सामने आकर रहेगा.
पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, ‘मोदी जी जितना चाहें भाग सकते हैं और झूठ बोल सकते हैं. लेकिन आज नहीं तो कल सच सामने आ जाएगा.’
उन्होंने दावा किया, ‘राफ़ेल घोटाले की परतें एक-एक करके खुल रही हैं. अब ‘कोई गोपनियता का कानून नहीं है’ जिसके पीछे आप छिप सकें.’
सुरजेवाला ने कहा, ‘उच्चतम न्यायालय ने कानूनी सिद्धान्त को बरकरार रखा है. परेशान मोदी जी ने राफ़ेल के भ्रष्टाचार का खुलासा करने वाले स्वतंत्र पत्रकारों के ख़िलाफ़ सरकारी गोपनीयता कानून लगाने की धमकी दी.’
चिंता मत करिए मोदी जी, अब जांच होने जा रही है चाहे आप चाहें या नहीं चाहें.’
इसे भी पढ़ें- राफ़ेल मामले में मोदी सरकार को बड़ा झटकाः सार्वजनिक किए गए सभी दस्तावेज कोर्ट में स्वीकार्य