राहुल गांधी का ऐलान, अमेठी में बनेगा 101% फूड पार्क, मोदी के जैसे मैं झूठा नहीं
हुल गांधी अमेठी दौरे पर थे उन्होंने यहां से पीएम मोदी पर आरोप लगाते हुए कहा कि मैं आपके लिए फूड पार्क बनाना चाहता था लेकिन मोदी जी ने इस रूकवा दिया.
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक बार फिर झूठ बोलने का आरोप लगाया है, उन्होंने कहा कि मोदी झूठा प्रचार करते हैं, लेकिन मैं मोदी की तरह झूठ नहीं बोलता हूं.
जनसत्ता के मुताबिक़ राहुल गांधी अमेठी दौरे पर थे उन्होंने यहां से पीएम मोदी पर आरोप लगाते हुए कहा कि मैं आपके लिए फूड पार्क बनाना चाहता था लेकिन मोदी जी ने इस रूकवा दिया. मैं आपसे कहता हूं इसका निर्माण अमेठी में 101% होगा.
उन्होंने आगे कहा कि मैं जो वादा करता हूं, उसको निभाता भी हूं. मैंने अपने वादे के मुताबिक, तीन राज्यों में सरकार बनने के बाद किसानों का कर्ज माफ किया.
मालूम हो कि राहुल गांधी ने यूपीए सरकार के दौरान अमेठी में 200 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले एक मेगा फूड पार्क की बुनियाद रखी थी. फुरसत गंज एयर स्ट्रिप से प्रोसेस्ट फूड बाहर भेजने के लिए कार्गो टर्मिनल बनने की भी बात थी लेकिन केंद्र में आई मोदी सरकार ने उसे बंद कर दिया.