क्या चुनाव आयोग मोदी जी की सारी रैलियां ख़त्म हो जाने पर चुनावी तारीख़ों का ऐलान करेगा- अहमद पटेल
अहमद पटेल ने कहा कि “चुनाव आयोग सरकार को खुली छूट दे रखा है कि वह अंत तक जनता के पैसे का उपयोग कर अपना प्रचार-प्रसार करे.”
लोकसभा चुनाव के लिए अब तक तारीखों का ऐलान न होने पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल ने चुनाव आयोग पर निशाना साधा है. अहमद ने ट्वीट कर चुनाव आयोग से सवाल किए कि क्या आयोग प्रधानमंत्री के सारी चुनाव यात्राएं खत्म हो जाने का इंतज़ार कर रहा है?
अहमद ने अपने ट्वीट में कहा, “क्या चुनाव आयोग लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी के यात्रा कार्यक्रम के खत्म हो जाने का इंतजार कर रहा है?”
एक और ट्वीट के द्वारा उन्होंने कहा कि “सरकारी तंत्र का उपयोग कर चुनावी रैली करना, टीवी, रेडियो और प्रिंट में राजनीतिक विज्ञापन का बाढ़ आ जाना- यह सब ऐसा प्रतित हो रहा है कि चुनाव आयोग सरकार को खुली छूट दे रखा है कि वह अंत तक जनता के पैसे का उपयोग कर ऐसा करे.”
Using govt functions as an excuse for political rallies, flooding TV/radio and print with political ads,
It is seems that EC is giving the government a long rope to campaign till the last moment using public money— Ahmed Patel Memorial (@ahmedpatel) March 4, 2019
ग़ौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी चुनाव के पहले 20 राज्यों में कुल 100 से अधिक रैलियों को संबोधित करेंगे. विपक्ष का ऐसा मानना है कि चुनावी की तारीख़ें अब तक तय हो जानी चाहिए थी.