अस्थियों पर राजनीति – वाजपेयी की भतीजी ने कहा मोदी बेशर्म हैं
करुणा शुक्ला ने कहा, ” रमन सिंह को पिछले नौ सालों में अटल जी याद नहीं थे। नाम के इस्तेमाल से ज़्यादा अच्छा होता कि वो अटल जी के बताए रास्तों पर चलते।”
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भतीजी एवं कांग्रेसी नेता करुणा शुक्ला ने भाजपा पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि वह अटल बिहारी वाजपेयी के नाम का इस्तेमाल राजनैतिक फ़ायदे के लिए कर रही है। उन्होंने कहा कि उनके नाम का इस्तेमाल चुनाव के लिए नहीं होना चाहिए।
शुक्ला ने एक वीडियो संदेश जारी कर कहा कि चार राज्यों में चुनाव है इसलिए नरेंद्र मोदी, अमित शाह और रमन सिंह अटल जी के नाम का इस्तेमाल कर रहे हैं।
करुणा शुक्ला ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा, “रमन सिंह को नौ साल से अटल जी याद नहीं थे। नाम के इस्तेमाल से ज़्यादा अच्छा होता कि वेअटल जी के बताए रास्तों पर चलते।”
शुक्ला ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी 14 अगस्त को एम्स में अटल जी की हालत देखने के बाद लाल किला से उनका नाम लिया। सब चुनाव को देखते हुए किया जा रहा है। शुक्ला ने इसको लेकर अपनी क्षुब्धता प्रकट की।
The way BJP is carrying around the country ashes of Atal Bihari Vajpayee, it is a show off and for votes.Chhattisgarh CM Raman Singh & his cabinet never remembered him until now especially when he had created the state: Karuna Shukla, Atal Bihar Vajpayee's niece & Congress leader pic.twitter.com/O908AloxrU
— ANI (@ANI) August 23, 2018
गौरतलब है कि भाजपा अटल जी के निधन के बाद अलग-अलग राज्यों में कलश विसर्जन यात्रा निकाल रही है। कई विपक्षी पार्टी के नेताओं का आरोप है कि कलश विसर्जन के नाम पर भाजपा राजनैतिक फ़ायदा उठाने की कोशिशों में जुटी है।