May a good source be with you.

कांग्रेस ने मध्यप्रदेश में वृद्धा पेंशन, कन्या विवाह सहायता राशि सहित कई योजनाओं में मिलने वाले पैसे को बढ़ाया

मध्यप्रदेश में कमलनाथ सरकार ने अपने चुनावी घोषणापत्र की कई चीज़ों को लागू कर दिया है.

मध्यप्रदेश में कांग्रेस की नई-नवेली सरकार ने जनता से किए वादों को पूरा करना शुरू कर दिया है. मुख्यमंत्री कमलनाथ ने राज्य में वृद्धा पेंशन को 300 रुपए से बढ़ाकर 1000 रुपए प्रतिमाह कर दिया है. इसके साथ ही सरकार ने कन्या विवाह सहायता राशि को 26000 से बढ़ाकर 51000 रुपए की गई है है. महिला डिलेवरी पर मिलने वाली राशि को भी 16000 से बढ़ाकर 26000 रुपए किया गया है. इसके साथ-साथ सरकार ने हर ग्राम पंचायत में एक गौशाला बनाने की योज़ना को मंजूरी दी है.

मध्यप्रदेश कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्वीटर अकाउंट से ट्वीट किया कि मध्यप्रदेश की जनता जीत गई, विज्ञापनबाज़ी हार गई. ट्वीट में आगे लिखा गया कि मुख्यमंत्री कमलनाथ जी ने शपथग्रहण के 3 घंटे के भीतर– किसानों, बुज़ुर्गों, युवाओं, बेटियों, माता-पिता और महिलाओं के साथ गौ-माता को राहत देने का काम किया. शिवराज सरकार जो काम 15 सालों में नही कर पाई, वो 3 घंटे में हुए.

ग़ौरतलब है कि शपथग्रहण के कुछ मिनट बाद ही मुख्यमंत्री कमलनाथ ने किसान कर्ज़ माफ़ी का ऐलान कर दिया था. इसके तहत किसानों के 2 लाख तक के कर्ज़ माफ़ किए जाएंगे.

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+