May a good source be with you.

चुनाव में मां गंगा को भुनाया और फिर भूल गए: कांग्रेस

पार्टी प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने यह भी दावा किया कि नमामि गंगे के तहत सिर्फ एक चौथाई परियोजनाएं ही पूरी हुई हैं।

कांग्रेस ने गंगा नदी में प्रदूषण का स्तर बढ़ने को लेकर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि चुनाव में ‘मां गंगा’ को भुनाया गया और फिर भूला दिया गया।

पार्टी प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने यह भी दावा किया कि नमामि गंगे के तहत सिर्फ एक चौथाई परियोजनाएं ही पूरी हुई हैं।

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘मां गंगा के साथ मोदी जी का रवैया सही नहीं है। चुनाव के समय घड़ियाली आंसू बहाए गए। क्या गंगा ने उनको सिर्फ चुनाव लड़ने के लिए बुलाया था?’ उन्होंने कहा, ‘चुनाव के समय गंगा की सफाई के मुद्दे को खूब भुनाया गया था। आरटीआई से पता चलता है कि गंगा में प्रदूषण का स्तर 2014 से ज्यादा हो गया है। चुनाव के समय मोदी जी ने कहा था कि मां गंगा ने बुलाया है। आरटीआई से सही स्थिति का पता चल गया है।’ सिंघवी ने कैग की रिपोर्ट का हवाला देते हुए यह भी दावा किया, ‘नमामि गंगे में 221 परियोजनाएँ पूरी होनी थी लेकिन 58 ही पूरी हुईं। इसका मतलब यह है कि सरकार को चार साल पूरे हुए लेकिन सिर्फ एक चौथाई परियोजनाएं पूरी हुईं।” उन्होंने कहा, ‘जल संसाधन मंत्री नितिन गडकरी के अनुसार मार्च 2019 की समयसीमा तय की गई है जब गंगा की सफाई की स्थिति में 70-80 फीसदी सुधार हो जाएगा। जब अब तक कि स्थिति यह है तो फिर अगले महीने में कौन सी जादू की छड़ी घुमा देंगे?’ उन्होंने आरोप लगाया, ‘प्रधानमंत्री ने राजनीतिक रूप से गंगा को भुनाया है और फिर भूल गए।’

You can also read NewsCentral24x7 in English.Click here
+