CM का सोनभद्र जाना सराहनीय, पीड़ितों के साथ हो न्याय: प्रियंका गांधी
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सोनभद्र के उम्भा में नरसंहार में मारे गए लोगों के परिजनों को न्याय दिलाने की मांग की है.
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सोनभद्र के उम्भा में नरसंहार में मारे गए लोगों के परिजनों को न्याय दिलाने की मांग की है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सोनभद्र दौरे से पहले प्रियंका गांधी ने एक ट्वीट के जरिए कहा कि मुख्यमंत्री का सोनभद्र जाने का फ़ैसला सही है.
ट्विटर पर प्रियंका गांधी ने लिखा, “उप्र के माननीय मुख्यमंत्री के सोनभद्र जाने का मैं स्वागत करती हूं. देर से ही सही, पीड़ितों के साथ खड़ा होना सरकार का फर्ज़ है. अपना फर्ज़ पहचानना अच्छा है. उम्भा को लम्बे समय से न्याय की प्रतीक्षा है. अपेक्षा है उम्भा के पीड़ितों को न्याय मिलेगा और उनकी 5 मांगों को माना जाएगा.”
उप्र के माननीय मुख्यमंत्री के सोनभद्र जाने का मैं स्वागत करती हूँ। देर से ही सही, पीड़ितों के साथ खड़ा होना सरकार का फर्ज़ है। अपना फर्ज़ पहचानना अच्छा है।
उम्भा को लम्बे समय से न्याय की प्रतीक्षा है। अपेक्षा है उम्भा के पीड़ितों को न्याय मिलेगा और उनकी 5 माँगो को माना जाएगा।
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) July 21, 2019
बता दें कि हाल ही में प्रियंका गांधी ने भी सोनभद्र का दौरा किया था. लेकिन, योगी सरकार ने प्रियंका को मृतकों के परिजनों से नहीं मिलने दिया था. प्रियंका गांधी को यूपी पुलिस ने गिरफ़्तार किया था. फिर पुलिस हिरासत में ही प्रियंका गांधी धरने पर बैठ गई थीं. इसके बाद परिजन खुद प्रियंका गांधी से मिलने उनके पास पहुंचे थे.