शिव‘राज’ में भाजपा का चुनावी खेल, पैसों के दम पर जीतना चाहते हैं चुनाव
भाजपा अध्यक्ष राकेश सिंह और प्रत्याशी मुकेश टंडन के वायरल ऑडियो में पैसों से मतदातों को लुभाने की चर्चा
मध्यप्रदेश में इस बार विधानसभा चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी को जनता की खासी नाराज़गी झेलनी पड़ रही है. इसी बीच मध्यप्रदेश के विदिशा ज़िले से भाजपा प्रत्याशी मुकेश टंडन और भाजपा के ही प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह का ऑडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वायरल ऑडियो में मुकेश टंडन पैसे को लेकर राकेश सिंह से चर्चा कर रहे हैं. ऑडियो में टंडन ने कहा, “यदि पैसा नहीं लगाया तो पार्टी हार जाएगी. आख़िरी दिन 3 करोड़ लगने ही लगने हैं. मैंने अपनी पूरी सैटिंग कर ली है. दारू, पैसा, साड़ी हम लोग सब करेंगे.”
LEAKED AUDIO
बीजेपी प्रत्याशी मुकेश टंडन और प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष राकेश सिंह का ऑडियो वायरल ! 3 करोड़ चाहिए मुझे बस…सुनें !!!#JantaJaagiBJPBhaagi pic.twitter.com/OXOLU2aqzB
— Fuse Laundry (@FuseLaundry) November 22, 2018
1 मिनट 38 सेकंड के इस ऑडियो में वह आगे कह रहे हैं, “पार्टी के कार्यकर्ता बड़े हरामी हो गए हैं. 500 रुपये में पार्टी के झंडे और बैनर लगा रहे हैं. मैंने अपनी जेब से एक-ढेड करोड़ रुपये खर्च कर दिए हैं. लेकिन पार्टी फंड से जितनी मदद हो जाती.” इस पर सिंह ने कहा, “तुम चुनाव लड़ रहे हो या पैसे बांट रहे हो. 22 पहले तुम्हारे अकॉउट में आ चुके हैं. चुनाव के लिए 2 करोड़ पहले भेजे हैं और शिवराज जी बता रहे थे कि 3 करोड़ तुम्हें और भेजे हैं.”
टंडन इस बात पर 25 तारीख को प्रधानमंत्री मोदी जी सभा में खर्च पैसों का बयौरा देने लगे. उन्होंने कहा कि मोदी जी की सभा की तैयारी में सारा पैसा खर्च हो गया. टंडन ने कहा, “हमें सुनने कोई आना नहीं चाहता है. इसलिए चुनाव की आख़िर रात दारू और पैसा बहुत लगेगा. उसके बिना कैसे जीत पाएंगे.”
ऑडियो में राकेश सिंह पैसों को लेकर शिवराज सिंह से बात करने की बात कह रहे हैं. जिस पर टंडन ने कहा, “सर 3 करोड़ लगने ही लगने हैं. मैंने अपनी पूरी सेटिंग कर ली है. दारू, पैसा, साड़ी हम लोग सब करेंगे. और आख़िर में सीट निकाल लेगें. बिना पैसों के नहीं हो पाएगा सर, हालात बहुत बुरी है हार जाएंगें हम. पैसा तो बांटना ही पड़ेगा आख़िर में.” टंडन की बात पर राकेश सिंह ने कहा, “ठीक है करते हैं कुछ इधर-उधर. लेकिन इस बात का ध्यान रखाना चुनाव लड़ने जा रहे हो तो जीत कर ही आना. नहीं तो तुमको देख लूंगा मैं.”