देश को बहुत महंगा पड़ गया चौकीदार, सिर्फ बड़े लोगों के काले धन की चौकीदारी करता है- जानें किसने किसके लिए कहीं ये बातें
बड़े बंगले में रहता है, बड़ी गाड़ियों में घूमता है. सच में यह चौकीदार काम पर रखने लायक नहीं है.
आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र पीएम मोदी ने चुनावी अभियान #MainBhichowkidar की शुरूआत की है. जिसे लेकर छतीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री मोदी पर जमकर निशाना साधा है.
उन्होंने कहा कि यह चौकीदार बड़ा हाई-फाई है और सिर्फ बड़े लोगों के काले धन की चौकीदारी करता है.
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर कहा “भाई साहब! यह चौकीदार बड़ा हाई-फाई है. बड़े बंगले में रहता है, बड़ी गाड़ियों में घूमता है, महंगे सूट पहनता है, काजू बादाम खाता है और सिर्फ बड़े-बड़े लोगों के काले धन की ही चौकीदारी करता है. सच में ये वाला चौकीदार काम पर रखने लायक नहीं है. देश को बहुत महंगा पड़ गया.”
भाई साहब! यह चौकीदार बड़ा हाई-फाई है। बड़े बंगले में रहता है, बड़ी गाड़ियों में घूमता है, महंगे सूट पहनता है, काजू बादाम खाता है और सिर्फ बड़े-बड़े लोगों के काले धन की ही चौकीदारी करता है।
सच में ये वाला चौकीदार काम पर रखने लायक नहीं है। बहुत महंगा पड़ गया देश को।
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) March 17, 2019
ग़ौरतलब है कि पीएम मोदी के चुनावी अभियान #MainBhichowkidar का सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं ने जमकर मजाक उड़ाया है.